• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Farmers Smiling After Receiving E-Lottery Selection Message for Subsidized Agricultural Equipment in Agra, 2026कार्यक्रम में मौजूद किसान और कृषि विभाग के अधिकारी। स्रोम सूवि।
Spread the love

ई-लॉटरी से 15 किसानों का चयन, पारदर्शी प्रक्रिया

कृषि यंत्रों पर 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान

मोबाइल मैसेज से सूचना, किसानों के चेहरे खुशी से खिले

आगरा (ब्यूरो)।किसानों का सरकारी योजनाओं के तहत ई-लॉटरी से चयन हुआ। जिला स्तरीय समिति की निगरानी में पारदर्शी प्रक्रिया पूरी हुई। चयन की सूचना किसानों को मोबाइल मैसेज के माध्यम से मिली, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में इस वित्तीय वर्ष में 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए किसानों से आवेदन मांगे गए थे। इसके तहत कुल 15 कृषि यंत्रों के लिए आवेदन स्वीकृत किए जाने थे, जबकि 40 किसानों ने बुकिंग कराई थी। अधिक आवेदन आने के कारण शासन के निर्देशानुसार पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ई-लॉटरी प्रणाली अपनाई गई।

ई-लॉटरी में कम्बाइन हार्वेस्टर ट्रैक्टर ऑपरेटेड (विदाउट ट्रैक्टर) के दो, मल्टी क्रॉप प्लांटर का एक, मल्टी क्रॉप थ्रेसर के पांच, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस का एक, पोटैटो प्लांटर के दो, रोटावेटर का एक, स्ट्रा रीपर का एक और सुपर सीडर के दो यंत्रों के लिए किसानों का चयन किया गया। इस प्रकार कुल 15 कृषि यंत्रों के लिए पात्र किसानों को ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवेदकों के नाम डिजिटल प्रणाली के माध्यम से शामिल किए गए और समिति के समक्ष ही लॉटरी निकाली गई। जैसे ही किसानों के मोबाइल पर चयन का संदेश पहुंचा, सभागार में मौजूद किसानों ने खुशी जताई और कृषि विभाग की इस व्यवस्था की सराहना की।

ई-लॉटरी प्रक्रिया के समय मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक केनरा बैंक सहित डीएलईसी के नामित सदस्य मोहन सिंह चाहर, हरीश कुमार दुबे, मान सिंह और सौरभ शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा जनपद के दूरदराज क्षेत्रों से आए लगभग 30 किसान भी सभागार में उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

अधिकारियों ने बताया कि चयनित किसानों को जल्द ही आगे की औपचारिकताएं पूरी कराकर अनुदानित कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की उत्पादकता में वृद्धि होगी।

Is this conversation helpful so far?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *