• Tue. Jul 21st, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

up news:बटेश्वर धाम के प्राचीन मंदिरों के संरक्षण पर खर्च होंगे 12 करोड़, आगरा के धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

Cabinet Minister Jaiveer Singh holding a review meeting with government officials and public representatives in Agra regarding tourism and development projectsCabinet Minister Jaiveer Singh discusses tourism development projects with officials and public representatives during a review meeting in Agra
Spread the love

सार
आगरा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में सबसे बड़ा प्रस्ताव बाह विधानसभा क्षेत्र के बटेश्वर धाम के प्राचीन मंदिरों के हेरिटेज कंजर्वेशन का रखा गया, जिस पर करीब 1200 लाख रुपये यानी 12 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा जिले के कई अन्य मंदिरों में यात्री सुविधाओं, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव रखे गए।


आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं और पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने की। बैठक में आगरा के धार्मिक पर्यटन को विकसित करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

बैठक में सबसे बड़ा प्रस्ताव बाह विधानसभा क्षेत्र के बटेश्वर धाम स्थित प्राचीन मंदिरों के हेरिटेज कंजर्वेशन का रखा गया। विधायक रानी पक्षालिक सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बटेश्वर धाम के प्राचीन मंदिरों के संरक्षण एवं विकास कार्य के लिए 1200 लाख रुपये यानी 12 करोड़ रुपये की अनुमानित धनराशि प्रस्तावित की गई। इस परियोजना का उद्देश्य ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले बटेश्वर धाम को बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।

बैठक में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामनगर (खन्दौली) स्थित लाल मंदिर के विकास का प्रस्ताव रखा। यहां 140 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि से बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, क्यूआर कोड युक्त साइनेज, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग सहित अन्य कार्य प्रस्तावित किए गए।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दयालबाग स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर के विकास का प्रस्ताव रखा। यहां 140 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि से बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, साईनेज विथ क्यूआर कोड, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग के कार्य प्रस्तावित किए गए।

विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सैंया के ग्राम वृथला स्थित श्री लीला विलास मंदिर में विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा। यहां भी 140 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि से बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, साईनेज विथ क्यूआर कोड, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग कार्य प्रस्तावित किए गए।

मंत्री बेबीरानी मौर्य के विधानसभा क्षेत्र आगरा ग्रामीण के विकासखंड अकोला स्थित घासी बाबा मंदिर में भी विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। यहां बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, साईनेज विथ क्यूआर कोड, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग कार्य प्रस्तावित किए गए।

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के विधानसभा क्षेत्र आगरा दक्षिण के शीतला गली स्थित प्राचीन कुटुम्बी भैरोंनाथ मंदिर के लिए 140 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि से विकास कार्य प्रस्तावित किए गए। इसमें बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, साईनेज विथ क्यूआर कोड, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग कार्य शामिल हैं।

विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के विधानसभा क्षेत्र आगरा कैंट में जनपद आगरा डिफेंस एस्टेट फेज-1 स्थित दुर्गा मंदिर में 140 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि से बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, साईनेज विथ क्यूआर कोड, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग कार्य प्रस्तावित किए गए।

विधायक चौधरी बाबूलाल के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के विकासखंड अछनेरा के किरावली स्थित मौनी बाबा मंदिर में भी 140 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि से विकास कार्य प्रस्तावित किए गए। इनमें बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, साईनेज विथ क्यूआर कोड, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग कार्य शामिल हैं।

विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जयपुर हाउस, आलोक नगर, वार्ड नंबर-54 स्थित श्री चिंताहरण महादेव मंदिर परिसर के विकास का प्रस्ताव रखा।

इस परियोजना में 140 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि से हॉल निर्माण, बाउंड्री वॉल, मंदिर परिसर में फर्श निर्माण, रंगाई-पुताई, गर्भगृह का चौड़ीकरण, प्रवेश द्वार निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, समरसेबल, आरओ और पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य प्रस्तावित किया गया।

विधायक छोटेलाल वर्मा के विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद के भटाकी पीपरी मेवली खुर्द स्थित श्री शिव मंदिर में 140 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि से बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, साईनेज विथ क्यूआर कोड, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग कार्य प्रस्तावित किए गए।

बैठक में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि कोठी मीना बाजार के पुनरोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है। इसके अलावा खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भिलावली स्थित श्री हनुमान मंदिर में बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, यात्री बेंच और लैंडस्कैपिंग कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।

जनपद आगरा स्थित बटेश्वर धाम में पार्किंग एवं अन्य पर्यटन सुविधाओं के सृजन का कार्य भी प्रस्तावित किया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल में कियोस्क और एमिनिटीज के कार्य भी योजना में शामिल किए गए हैं।

अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश

बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने धार्मिक पर्यटन विकास से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विकास अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चौधरी बाबूलाल, भगवान सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी मनीष बंसल, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फाइलों से निकलकर जमीन पर उतरेंगी आगरा की पर्यटन योजनाएं, 273 करोड़ के 58 प्रोजेक्ट की होगी कड़ी निगरानी



अब केवल प्रस्ताव देखकर मंजूर नहीं होंगी योजनाएं


आगरा से शुरू हुआ 18 मंडलों की समीक्षा का अभियान


आगरा मंडल की 58 परियोजनाओं पर 273 करोड़ की नजर


हर परियोजना को तथ्यों की कसौटी पर परखा जाएगा


बटेश्वर धाम, कोठी मीना बाजार और अटल स्मारक पर फोकस


फिरोजाबाद और मैनपुरी की योजनाओं पर भी मंथन


धर्मार्थ विभाग की 245 करोड़ की योजनाओं की समीक्षा


नवंबर तक पूरे हों लंबित कार्य, गुणवत्ता से समझौता नहीं


संयुक्त स्थलीय निरीक्षण के बाद ही बनेगी अंतिम कार्ययोजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *