• Fri. Mar 6th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

नई दिल्ली न्यूज : दिल्ली में पंडित मदन मोहन मालवीय का संपूर्ण वाङ्मय लोकार्पित, साहित्यिक इतिहास में नया अध्याय

Spread the love

 नई दिल्लीभारतीय राष्ट्रचेतना, शिक्षा-संस्कृति और नैतिक मूल्यों के अमर प्रवक्ता भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी के संपूर्ण वाङ्मय का लोकार्पण गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को ऑडिटोरियम-1, भारत मंडपम, नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। यह लोकार्पण अंतिम श्रृंखला (12 खंड) के प्रकाशन के साथ भारतीय बौद्धिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण अध्याय बन गया। कार्यक्रम महामना मालवीय मिशन एवं भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

Vice President C. P. Radhakrishnan and dignitaries at the launch of Pandit Madan Mohan Malaviya’s complete works at Bharat Mandapam, Delhi

इस गौरवपूर्ण अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद लोकसभा एवं संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, पद्म भूषण राम बहादुर राय, प्रमुख महानिदेशक प्रकाशन विभाग भूपेंद्र केथेला सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

National President Harishankar Singh and General Secretary Dr. Ved Prakash Singh at the launch of Malaviya’s complete works, New Delhi

कार्यक्रम की अध्यक्षता महामना मालवीय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने की। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वेद प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में मिशन की वाङ्मय समिति एवं संगठन के पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक कार्य को साकार किया। स्वागत भाषण में हरिशंकर सिंह ने मंचासीन अतिथियों, विद्वानों, सहयोगियों एवं देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का सम्मान और अभिनंदन किया।

Scholars, academics, and dignitaries attending the launch of Pandit Madan Mohan Malaviya’s complete works at Bharat Mandapam, Delhi

इस अवसर पर मिशन के संरक्षक प्रभुनारायण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिनकर सिंह, गोविंद राम अग्रवाल, रोहित सिन्हा, डॉ. अनिमेष सक्सेना, विजय तिवारी, अर्चना गुप्ता, सी. बी. त्रिपाठी, गुलाब शुक्ला, शरद श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, प्रकाश गौतम सहित देशभर की शाखाओं से शिक्षाविद, कुलपति, चिंतक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Agra Division Secretary Rakesh Shukla and other officials at the launch of Pandit Madan Mohan Malaviya’s complete works

अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने हेतु विदेशों से भी मिशन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। विभिन्न रियासतों और राजपरिवारों के राजा-महाराजाओं की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक गरिमा दी। आगरा संभाग से महामंत्री राकेश शुक्ला, अध्यक्ष हृदेश यादव, श्रीकृष्ण गौतम, प्रो. डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. आरती शर्मा, सुरेश तिवारी, मुकेश सिंह, रुद्र प्रताप सिंह सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

International representatives, royal family members, and audience attending Pandit Madan Mohan Malaviya’s complete works launch in Delhi

वक्ताओं ने महामना जी के जीवन को राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, नैतिकता और शिक्षा का जीवंत उदाहरण बताया। पद्म भूषण राम बहादुर राय ने पूना पैक्ट का उल्लेख करते हुए महामना जी की ऐतिहासिक भूमिका को सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकात्मता के संदर्भ में रेखांकित किया। समारोह के उपरांत उपराष्ट्रपति एवं अतिथियों के साथ वाङ्मय समिति के पदाधिकारियों का विशेष फोटोग्राफ सत्र सम्पन्न हुआ।

महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी का यह संपूर्ण वाङ्मय विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। यह संग्रह न केवल अध्ययन-अध्यापन का अमूल्य संदर्भ ग्रंथ है, बल्कि भारतीय शिक्षा, विचार और शोध परंपरा में एक मील का पत्थर बनकर आने वाली पीढ़ियों को दिशा और दृष्टि प्रदान करेगा। महामना मालवीय मिशन द्वारा किया गया यह वाङ्मय-प्रकाशन कार्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में एक कालजयी प्रयास के रूप में याद रखा जाएगा।

#MadanMohanMalaviya #CompleteWorks #CulturalHeritage #EducationIndia #MalaviyaMission #DelhiEvent #LiteraryLaunch #IndianHistory #Scholarship #HistoricEvent

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *