• Thu. Apr 23rd, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : महिला दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में निःशुल्क आहार और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

Students attending free nutrition and mental health counseling camp at Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra on International Women’s DayStudents participate in a free nutrition and mental health counseling camp organized by the Women Cell and Community Radio 90.4 FM “Agra Ki Awaaz” at Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra on International Women’s Day.
Spread the love

आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 से 11 मार्च 2026 तक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दूसरे दिन छात्राओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क आहार एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफल आयोजन विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान में किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ (Women Cell) एवं कम्युनिटी रेडियो 90.4 FM ‘आगरा की आवाज’ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक कुलपति प्रोफेसर आशु रानी रहीं। शिविर का संयोजन प्रो. अर्चना सिंह और सह-संयोजन डॉ. नीलम यादव के नेतृत्व में डॉ. नेहा सक्सेना एवं डॉ. अनुपमा गुप्ता ने कुशलता से संचालित किया।

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राजश्री भार्गव के नेतृत्व में टीम ने छात्राओं को व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया। टीम में मनोवैज्ञानिक शिवांगी वर्मा और शिवानी माहेश्वरी ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर मार्गदर्शन दिया।

आहार विशेषज्ञ डॉ. उपासना शर्मा ने संतुलित पोषण, स्वास्थ्यवर्धक खान-पान और बेहतर जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से व्यक्तिगत समस्याओं पर चर्चा कर समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार और महिला प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. मोनिका अस्थाना, डॉ. रश्मि शर्मा, पूजा सक्सेना, प्रो. अचला गक्खड़, डॉ. संघमित्रा गौतम, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. प्रीति यादव, प्रज्ञा, तरुण श्रीवास्तव एवं अमित सहित अन्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और छात्राओं को भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कल इस श्रृंखला के तीसरे दिन स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर के आरोग्य केंद्र और जुबली हॉल पालीवाल पार्क परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य जांच शिविर का निशुल्क आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा के सहयोग से किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से खंदारी परिसर में होने वाले कैंप में 9 से 13 वर्ष की बालिकाओं को एचपी व वैक्सीन की पहली डोज निशुल्क दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *