आगरा। मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह का जनपद आगरा में दिनांक 10 मार्च को जनपद-आगरा, बाराबंकी एवं मुरादाबाद से सम्बंधित हितधारकों एवं अधिकारियों के साथ केता-विक्रेता सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मंत्री जी मध्याह्न 12 बजे मंडलायुक्त सभागार में आलू उत्पादक, विक्रेता, आलू व्यापारी/ट्रेडर्स, शीतगृह स्वामियों और सम्बंधित अधिकारियों के साथ सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य हितधारकों को कृषि विपणन, उत्पादन, निर्यात और नवीनतम नीतियों से अवगत कराना है।
कार्यक्रम में हितधारकों को आलू उत्पादन की गुणवत्ता, विपणन रणनीतियाँ, व्यापार और निर्यात से संबंधित दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपस्थित व्यापारी और उत्पादक अपने मुद्दों और सुझावों को मंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
सम्मेलन के पश्चात दिनेश प्रताप सिंह अपराह्न 02 बजे 19-गौतमपल्ली आवास, जनपद-लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में सुधार और हितधारकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

