• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

All Women Staff Operating Agra Cantt New Delhi Intercity Express on International Women’s DayWomen railway staff operating Agra Cantt–New Delhi Intercity Express as part of a special initiative on International Women’s Day by Agra Railway Division.
Spread the love

सार


आगरा (ब्यूरो) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आगरा मंडल ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल की। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अंकित गुप्ता के निर्देशन में आगरा मंडल ने आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14211) का संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारियों को समर्पित किया।

इस विशेष ट्रेन का संचालन महिला लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टिकट जांच कर्मियों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया। ट्रेन संचालन, टिकट जांच, सुरक्षा और प्रबंधन के सभी महत्वपूर्ण कार्यों को महिला कर्मचारियों ने दक्षता, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ पूरा किया।

इस अवसर पर ट्रेन मैनेजर आकांक्षा तिवारी, सहायक लोको पायलट वर्षा सिंह और टीटीई दीपाली तथा अंजलि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। स्टेशन स्तर पर उप मुख्य टिकट निरीक्षक मुन्नी, वरिष्ठ सीसीटीसी खुशबू मीना, उप स्टेशन अधीक्षक कुंती नागवंशी, प्वाइंट्समैन श्वेता मौर्य और पूनम वर्मा ने अपनी भूमिका निभाते हुए इस पहल को सफल बनाया।

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की सब इंस्पेक्टर गुलशन, कांस्टेबल सपना, विजयलक्ष्मी और संगीता ने ट्रेन में सतत निगरानी रखी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

आगरा मंडल की यह पहल केवल महिला कर्मचारियों के सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि समाज में समान अवसर, महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित कार्य वातावरण का सशक्त संदेश भी देती है। यात्रियों ने महिला कर्मचारियों के आत्मविश्वास, पेशेवर दक्षता और समर्पण की सराहना की।

भारतीय रेल में महिलाएं संचालन, सुरक्षा, प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्रों में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही हैं और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आगरा मंडल की यह पहल महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को उजागर करने का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *