• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

International Women’s Day 2026 Agra Asmita League Women’s Race Event with Central Minister SP Singh Baghelकार्यक्रम का उद्घाटन करते केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगरा में अस्मिता लीग की भव्य महिला दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल की उपस्थिति में फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। 1000 महिला प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में दौड़ कर उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

महिला सशक्तिकरण का रंग, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आगरा में दौड़

अस्मिता लीग 2026: 1000 महिलाओं ने खेल के मैदान में छाई प्रतिभा

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माय भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अस्मिता पोर्टल के अंतर्गत ‘अस्मिता लीग’ का भव्य महिला दौड़ प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि का स्वागत जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट और माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक किया गया। जिले भर से लगभग 1000 महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया और खेल के प्रति अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ आयोजित की गई, जिनमें अंडर-13, 13-18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं शामिल थीं। कुल 9 दौड़ स्पर्धाएं संपन्न हुईं।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन, राजनीति और अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने युवतियों और महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि लड़कियों को कभी भी स्वयं को किसी से कम नहीं समझना चाहिए और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने इस आयोजन के तीन क्रांतिकारी उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला – स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क, स्वस्थ मस्तिष्क से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण और महिला सशक्तिकरण। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पहल से महिलाओं के लिए खेल, शिक्षा और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अवसर बढ़े हैं।

जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं देश का गौरव हैं और ऐसे कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्रतियोगिता में विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं: अंडर-13 वर्ष 400 मीटर दौड़ में आराध्या प्रथम, मित्थी चौधरी द्वितीय और आराध्या तृतीय; अंडर-18 वर्ष 200 मीटर दौड़ में सोनम प्रथम, कल्पना द्वितीय और खुशी तृतीय; 18 वर्ष से अधिक वर्ग 400 मीटर दौड़ में नवसीन जोसेफ प्रथम, अनी त्यागी द्वितीय और अर्पिता तृतीय; लेमन स्पून रेस में आराध्या प्रथम, मिस्टी द्वितीय और हिमांशी तृतीय रही।

कार्यक्रम में चैत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी बिजेंद्र कुमार, पास चैंपियन एथलीट साहिल कुमार, राजेंद्र शर्मा, अंकित, अर्शिया, मनीषा और आशा रानी सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *