फतेहाबाद। खटीक मोहल्ला में परिवार के बाहर जाने पर सूने पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अलमारी और संदूक खंगाले, लेकिन उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिला।

कस्बा फतेहाबाद के खटीक मोहल्ला में बुधवार रात सूने घर में चोर घुस गए। चोरों ने गेट की कुंडी तोड़कर मकान में प्रवेश किया और अलमारी व संदूकों को खंगाला, लेकिन उन्हें कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा।

खटीक मोहल्ला निवासी रवि पुत्र बल्लों परिवार के साथ अपने ससुर को देखने गए थे। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने मकान की कुंडी टूटी देखी तो थाना पुलिस और मकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलने पर रवि घर पहुंचे और स्थिति देखी।
रवि ने बताया कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक बाइक दिखाई दे रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
