• Thu. May 21st, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News: आंखों में मिर्ची झोंककर 8 लाख की लूट: फतेहाबाद पुलिस ने वांछित बदमाश दबोचा

Fatehabad Police arrested a wanted accused involved in an 8 lakh robbery case after attacking victims with chili powderलूट का वांछित पुलिस ने जेल भेजा
Spread the love

फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में तहसील से खेत बेचकर घर जा रहे चाचा-भतीजे की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार को वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीमान ने बताया कि 7 मार्च को थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पिन्नापुरा निवासी निहाल सिंह पुत्र भगवती प्रसाद अपने चाचा बच्चू सिंह के साथ तहसील से खेत बेचकर बाइक से घर जा रहा था। गांव पहुंचने से पहले बाइक सवार तीन लोगों ने निहाल सिंह की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद बदमाश बच्चू सिंह के हाथ से आठ लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे।

11 मार्च को लूट में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं बुधवार को वांछित नरेश उर्फ रामनरेश पुत्र सोमवीर निवासी ग्राम गोरे की ठार, महल बादशाही को मुखबिर की सूचना पर कस्बे के अवंतीबाई चौक से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीमान, निरीक्षक अपराध राजवीर सिंह, सर्विलांस प्रभारी सचिन तोमर, उप निरीक्षक सुमित कुमार, प्रभात साहू और अनुज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *