आगरा। शब्द साधना संस्था द्वारा साईं गार्डन किड्स स्कूल, कालिंदी विहार में साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और काव्य के क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर माहौल को साहित्यिक रंगों से भर दिया। इस अवसर पर संस्कार भारती आगरा महानगर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संयोजक ऋषभ ठाकुर के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कार भारती ब्रज प्रांत के महामंत्री नंद नंदन गर्ग और संस्कार भारती आगरा महानगर के महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्कार भारती महानगर के नव नियुक्त पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अशोक गोयल, साहित्य प्रमुख प्रभुदत्त उपाध्याय, काव्य गोष्ठी प्रमुख अलका शर्मा और काव्य गोष्ठी सह प्रमुख संजय कुमार एडवोकेट का सम्मान किया गया।
काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता जितेंद्र उपाध्याय ने की, जबकि संरक्षक के रूप में राष्ट्रीय कवि राम राहुल और राष्ट्रीय कवि अंगद धारिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. यशोयश और संजय कुमार एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उमाशंकर आचार्य द्वारा मां शारदे की वंदना के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित कवियों ने एक से बढ़कर एक साहित्यिक और काव्य रचनाओं का पाठ किया। काव्य पाठ के दौरान उपस्थित लोगों ने रचनाओं का आनंद लिया और कवियों का उत्साहवर्धन किया।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से डॉ. हेमराज मीणा, डॉ. भगवान सिंह पौनिया, सुरेंद्र टूंडला, मोहिनी भटनागर, राकेश शर्मा, प्रवेश अकेला, इंदल इंदु, टिंकू सम्बरिया, बृजेश बेबाक, पायल और मोहित्रा सिंह सहित कई कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, कवि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। काव्य गोष्ठी का समापन साहित्यिक और सांस्कृतिक माहौल के बीच हुआ।
