• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : आईएमए क्रिकेट लीग सीज़न-1 का फाइनल मुकाबला अवंतीबाई लोधी स्टेडियम में रोमांचक रूप से सम्पन्न

Players and doctors celebrating during the final match of IMA Cricket League Season-1 at Avantibai Lodhi Stadium, AgraDoctors and players celebrate the thrilling final of IMA Cricket League Season-1 held at Avantibai Lodhi Stadium, Agra, organized by the Indian Medical Association to promote sports and healthy lifestyle among medical professionals.
Spread the love

आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा आयोजित IMA क्रिकेट लीग सीज़न-1 का फाइनल रविवार को अवंतीबाई लोधी स्टेडियम में खेल भावना और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यूपी आईएमए स्टेट प्रेसिडेंट और पूर्व आईएमए केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल तथा डॉ. एस पी एस चौहान ने संयुक्त रूप से मैच का उद्घाटन किया।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज ने बताया कि यह आगरा में पहली बार आयोजित टूर्नामेंट है, जिसका उद्देश्य समाज में खेल और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। सचिव डॉ. रजनीश बी ने कहा कि आगे भी ग्रामीण अंचल में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट का आयोजन IMA स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. आशंक गुप्ता ने किया और व्यवस्थाएं अरुणेश यादव ने संभालीं।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए IMA सेक्रेटरी इलेवन ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाए। डॉ. राहुल सिंह ने 61 रन और डॉ. जयंत चौधरी ने 49 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से डॉ. बालकृष्ण गौर ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी IMA प्रेसिडेंट इलेवन टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन ही बना सकी।

विजेता टीम की ओर से डॉ. आशीष जोहरी ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इसके अलावा कौस्तुभ साने, डॉ. राहुल सिंह और डॉ. मुदित गुप्ता ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिए।

इस अवसर पर IMA के पूर्व नेशनल प्रेजिडेंट डॉ. शरद अग्रवाल, स्टेट प्रेजिडेंट डॉ. राजीव गोयल, डॉ. एस पी एस चौहान, आईएमए आगरा के प्रेजिडेंट डॉ. पंकज नगायच, सेक्रेटरी डॉ. रजनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. राजीव पाँचोंरी और डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. योगेश सिंघल सहित अन्य अतिथि डॉक्टर उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मैच के दौरान चिकित्सकों और दर्शकों में उत्साह चरम पर था। पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार माहौल रहा। आयोजक डॉ. आशंक गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजन डॉक्टरों के बीच आपसी सौहार्द और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाते हैं।

IMA क्रिकेट लीग सीज़न-1 का यह भव्य फाइनल आगरा के चिकित्सा समुदाय के लिए यादगार खेल उत्सव बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *