आगरा। वनवासी कल्याण आश्रम में रहने वाली बालिकाओं के लिए लायंस क्लब आगरा प्रयास ने सेवा कार्य किया। सुल्तानगंज की पुलिया स्थित आश्रम में क्लब की ओर से बालिकाओं के लिए एक एलईडी भेंट की गई। इसके साथ ही खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। सेवा कार्य के दौरान क्लब सदस्यों ने बालिकाओं के साथ समय बिताया और उनके साथ आत्मीयता के पल साझा किए।
पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल और अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और समाज के वंचित वर्ग के साथ खुशियां साझा करना ही सेवा कार्यों का उद्देश्य है। आश्रम की बालिकाओं के लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराकर क्लब सदस्यों ने उनके साथ अपनत्व साझा किया।
सेवा कार्य में रूपाली अग्रवाल, रुचि बगल, डॉ. रचना अग्रवाल, माधुरी मगन, जय अग्रवाल, तनुजा मांगलिक, गीतांजलि शर्मा, नंदिनी अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, गरिमा मंगल, मंजूषा चंद्र, संजय चंद्रा, के.के. गोयल और अंशुमन बावरी आदि उपस्थित रहे।

