आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स द्वारा सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन केपीआईएमएस हॉस्पिटल, सेंट जॉन्स कॉलेज के पास, बाग मुजफ्फरखां रोड में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल उपस्थित रहे। कैम्प का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ और लगभग 80-90 सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि पार्क ग्रुप से आगरा के लोगों को बहुत अपेक्षाएं हैं और उम्मीद है कि अब बेहतर इलाज के लिए लोगों को दिल्ली या जयपुर नहीं जाना पड़ेगा।
नी एक्सपर्ट डॉ. भल्ला ने कहा कि 40 से 45 वर्ष की आयु के लोगों को हार्ट स्क्रीनिंग अवश्य करानी चाहिए, क्योंकि इस उम्र में हृदय संबंधी जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन 10,000 कदम चलने की सलाह दी और कई लाभकारी स्वास्थ्य टिप्स भी दिए।

एमएस (आर्थो) डॉ. भानु प्रताप सालूजा ने कहा कि हृदय और पैरों का गहरा संबंध है। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन बहुत अच्छी एक्सरसाइज नहीं है, जबकि तैराकी सबसे अच्छा व्यायाम है। उन्होंने लोगों से टेस्टिंग से न डरने की अपील की। डॉ. सालूजा के अनुसार आगरा के लोगों में हार्ट और घुटनों की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेना आवश्यक है।
केपीआईएमएस हॉस्पिटल, आगरा के डिप्टी सीईओ रोहिताश सीके चौबे ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ टीम के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अस्पताल में मुंह के कैंसर के इलाज के लिए विशेष विशेषज्ञ टीम की सुविधा उपलब्ध है। यह अस्पताल पार्क ग्रुप द्वारा संचालित है, जिसने मेडिकल क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। अस्पताल की ओर से सदस्यों को इलाज में छूट देने के लिए Privilege Card भी वितरित किए गए।
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि वे चाहते हैं कि आगरा मेडिकल टूरिज्म की राजधानी बने और पार्क ग्रुप से इस दिशा में काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि आगरा में नी रिप्लेसमेंट किफायती और उच्च स्तरीय हो सकेगा।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि यह कैम्प अत्यंत सफल रहा और बड़ी संख्या में घुटनों के ऑपरेशन इसकी सफलता को दर्शाते हैं। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग ने किया।
कैम्प में केपीआईएमएस हॉस्पिटल, आगरा से रोहिताश सीके चौबे (डिप्टी सीईओ), एचओडी रहीशवानी, डॉ. भानु प्रताप सालूजा (एमएस आर्थो), फिजीशियन जनरल डॉ. रवि कुमार जैन, डॉ. विश्वा दीपक, बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञादेव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. फरह जावेद, डॉ. नीरज जयंत, डॉ. सुदेश मलानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता नागर, डाइटिशियन शिवांगी तेलांग, अम्बानी गर्ग, संदीप मित्तल, ओपीडी मैनेजर अमन चौधरी, अनुभा मित्तल, शेखर चौहान तथा सरिका चौहान मौजूद रहीं।
फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अपूर्व मित्तल, प्रशांत जैन, संजय अरोरा, अनूप मित्तल, रीतेश गुप्ता, रितु गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

