• Fri. Jun 5th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News: भाकियू पदाधिकारियों ने चकबंदी में आशंकाओं को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात

Bhartiya Kisan Union Arajnaitik leaders and farmers meeting Chakbandi department officials in Fatehabad regarding concerns over the consolidation processचकबंदी प्रकिया में गड़बड़ी की आशंका को लेकर भाकियू पदाधिकारी ने अधिकारियों से की मुलाकात
Spread the love

फतेहाबाद। पारोली सिकरवार में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों में बढ़ती आशंकाओं के बीच भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने रजामंदी और नक्शा दुरुस्ती के कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, पक्षपात या किसानों के उत्पीड़न पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि गलत बंटवारा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

गुरुवार को भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों किसान फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पहुंचे और चकबंदी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी चिंताएं सामने रखीं। किसानों ने कहा कि पारोली सिकरवार में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के दौरान सभी कार्य पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किए जाएं, ताकि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो।

भाकियू पदाधिकारियों ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि रजामंदी और नक्शा दुरुस्ती के नाम पर किसानों का उत्पीड़न या गलत बंटवारा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चकबंदी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने और किसानों के हितों का ध्यान रखने की मांग की।

इन दिनों चकबंदी विभाग के अधिकारी तहसील परिसर में बैठकर किसानों की रजामंदी लेने और नक्शा दुरुस्ती का कार्य कर रहे हैं। इसी प्रक्रिया को लेकर किसान संगठन ने अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

इस दौरान अवधेश ठाकुर, गोविन्द सैंथिया, रामलाल वर्मा, वासदेव वर्मा, ब्रह्मलाल सिकरवार, चन्द्रमोहन और मुन्नालाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *