• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: जनपद स्तरीय कला उत्सव में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, मिला सम्मान

Spread the love

आगरा। केदारनाथ सकसरिया कन्या इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कला उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 250 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, संगीत गायन, संगीत वाद्य, चित्रकला, मूर्तिकला, स्थानीय शिल्प, कहानी वाचन और नाटक में भाग लिया।

District Level Kala Utsav 2025 in Agra where students showcased talent in dance, music, painting and drama | Todaynewstrack
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल साथ में हैं डॉ. अनिल वशिष्ठ


डीआईओएस बालिका ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा बी.पी. सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके की। विद्यालय की प्रधानाचार्या उज्वल जैन ने सभी अतिथियों और छात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. अनिल वशिष्ठ ने कला उत्सव के उद्देश्य को समझाया।संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि यह कला उत्सव माध्यमिक स्तर के छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को पोषित और निखारने के लिए आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छात्रों को भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विविधता को समझने और उत्सव के रूप में मनाने का अवसर देता है।

12 प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने दिखाई मेधा

लोक नृत्य में होली पब्लिक स्कूल के कृष्णा, रिषभ, देव और कुलदीप ने लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।शास्त्रीय नृत्य में जी-डी-गोयनका स्कूल की सांची अग्रवाल ने शानदार प्रस्तुति दी और प्रथम स्थान हासिल किया।संगीत गायन में मसे क्यू.वी. स्कूल की राशि, वैष्णवी और सोनिका ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।संगीत वाद्य में दीनदयाल राजकीय 30टर कॉलेज की गरिमा सोनी ने संगीत स्वर में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं मुरारीलाल खत्री खालिका 30टर कॉलेज की प्रियांशी वर्मा ने संगीत वाद्य में अपनी कला दिखाई और प्रथम स्थान हासिल किया।चित्रकला में के.एम.-एस. स्कूल की गौरी अग्रवाल ने चित्रकला में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।मूर्तिकला में राजकीय हाईस्कूल चौमा शाहपुर की सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।स्थानीय शिल्प में राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ की श्यामू और कामिनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।संगीतमय शास्त्रीय में जी-डी-गोयनका स्कूल की पर्णिका गोस्वामी ने शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कहानी वाचन में चंडा कालिका कन्या इंटर कॉलेज की अलीना और गुनगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।नाटक प्रतियोगिता में भुनगुन, बैष्ठानी, अलीशा और मोनिका ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से प्रथम स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि और कॉलेज स्टाफ के साथ विजेता प्रतिभागी

सम्मानित किए विजेता प्रतिभागी

मुख्य अतिथि डा. मुकेश अग्रवाल ने सभी निर्णायकों का सम्मान किया। उन्होंने विजेता छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने बच्चों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन नवीन वशिष्ठ ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न भूमिकाएं निभाने वाले सदस्य रहे: डा. शशिकांत शर्मा, डा. नेहा बांगडी, डा. उमाशंकर मिश्र, अजय दुबे, डा. युदित माथुर, डा. वासित शेख, रुचि शमी, और निखि गुप्ता।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी डा. अपिल वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर रागिनी शर्मा, जी. एल. जैन, मोहम्मद जमीर, अर्चना शर्मा, जनपद के प्रधानाचार्य अतुल जैन, ममता शर्मा और अंजना सोलंकी उपस्थित रहे।

#Todaynewstrack | #AgraKalaUtsav | #DistrictLevelKalaUtsav | #AgraNews | #StudentTalentShow | #UPSchoolEvents | #IndianCulture | #StudentCreativity | #EducationAndArt | #AgraUpdates | #KalaUtsav2025 | #CulturalFestival

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *