• Thu. Apr 23rd, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News :गोवर्धन स्टेडियम में इंजीनियरिंग और ऑपरेशन विभाग की धमाकेदार जीत

Spread the love

आगरा। गोवर्धन स्टेडियम, आगरा छावनी में 4th डी.आर.एम. कप अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। 27 नवंबर  को खेले गए मैचों में इंजीनियरिंग विभाग और परिचालन विभाग ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।

Engineering and Operations teams winning matches at the 4th DRM Cup inter-department cricket tournament in Agra.

मैकेनिकल बनाम इंजीनियरिंग विभाग:

इंजीनियरिंग विभाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल विभाग ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। ललित बघेल ने 61 गेंदों में 72 रन और शशांक जैन ने 21 गेंदों में 38 रन बनाए। जवाब में उतरी इंजीनियरिंग टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के प्रशांत चौधरी ने 39 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

लोको बनाम परिचालन विभाग:

लोको विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर लोको विभाग केवल 90 रन ही बना पाया, जिसमें खीवा ज्यानी का योगदान 15 रन था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी परिचालन टीम ने 12 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर जीत हासिल की। धीरज शर्मा और ललित वर्मा की साझेदारी ने टीम की जीत सुनिश्चित की। धीरज शर्मा ने 33 रन और ललित वर्मा ने 39 रन बनाए, साथ ही 4 ओवर में 3 विकेट भी लिए। मैन ऑफ द मैच रहे ललित वर्मा, जिन्हें मंडल कार्मिक अधिकारी और मंडल खेलकूद अधिकारी सनत जैन ने सम्मानित किया।

Players in action during the 4th DRM Cup cricket tournament at Govardhan Stadium, Agra Cantt.

उपस्थित अधिकारी और लोग:

मैच के दौरान मंडल सचिव/खेलकूद धीरज शर्मा, देवेन्द्र प्रताप झा, कौशन शर्मा, देवेन्द्र शाक्य, शशांक जैन, संदीप शुक्ला, अजीत सिंह, प्रणवेन्द्र, अंकुर कर्माकर, समय सिंह, रवि कसाना आदि उपस्थित थे।

एम्पायर: कौशल शर्मा, विवेक यादव, जितेन्द्र बघेल, विपिन सोलंकी, सुरेंद्र सिंह, गवेन्द्र गोस्वामी।

#DRMCup #RailwayCricket #AgraNews #EngineeringTeam #OperationsTeam #CricketTournament #IndianRailways #AgraSports #RailwaySports #CricketUpdates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *