• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : आगरा मेट्रो: वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे पर डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए स्पेशल मेट्रो राइड अयोजित

Spread the love

आगरा। वर्ल्ड हेल्थ कवरेज डे के अवसर पर आगरा मेट्रो ने अपनी तरह की अनोखी ‘कम्युनिटी कनेक्ट’ पहल के तहत शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ताज महल मेट्रो स्टेशन से ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन तक एक विशेष मेट्रो राइड आयोजित की। इस राइड में सरकारी डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की टीम ने हिस्सा लिया और आगरा मेट्रो के आकर्षक इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक सुविधाओं और सुरक्षित यात्रा अनुभव की सराहना की।

Doctors and health workers during a special Agra Metro ride on World Health Coverage Day

विशेष राइड के बाद ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर एक विचार-विमर्श सत्र भी आयोजित किया गया। इस सत्र का मुख्य विषय ‘ट्रांसपोर्टेशन और हेल्थकेयर के बीच सामंजस्य’ रहा, जिसके दौरान शहर में स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक परिवहन व्यवस्था के बीच बेहतर तालमेल कैसे स्थापित किया जाए, इस पर विस्तृत चर्चा हुई। चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि तेज़, सुरक्षित और समयबद्ध मेट्रो कनेक्टिविटी से मरीजों, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Doctors enjoying a special metro ride organized by Agra Metro on Health Coverage Day

मेडिकल टीम ने यात्रा को स्वास्थ्य से जोड़ने के कई व्यावहारिक सुझाव साझा किए, जिनमें शहर के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर फ्री हेल्थ चेक-अप कैंप लगाने, हेल्थ अवेयरनेस ड्राइव चलाने और पब्लिक वेलफेयर से जुड़े कार्यक्रमों को मेट्रो प्लेटफॉर्म के माध्यम से बढ़ावा देने की संभावनाएं शामिल थीं।

Health workers participating in Agra Metro’s World Health Coverage Day ride

सत्र में यह भी बताया गया कि आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोर शहर के प्रमुख अस्पतालों और मेडिकल इंस्टीट्यूट को आसान और सुचारू कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे। मेडिकल कॉलेज मेट्रो स्टेशन से मरीजों, स्टाफ और छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा, जबकि जिला अस्पताल को भी कॉरिडोर–2 के पास स्थित मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार, पहले कॉरिडोर पर स्थित राजा की मंडी मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट क्षेत्र के अस्पतालों और क्लीनिकों के लिए बेहतर पहुंच उपलब्ध कराएगा, जिससे आपात स्थितियों में परिवहन का समय भी कम होगा।

Agra Metro conducts a special ride on World Health Coverage Day

स्वास्थ्यकर्मियों ने आगरा मेट्रो की इस पहल को अत्यंत प्रभावशाली और उपयोगी बताया। उनका कहना था कि आधुनिक परिवहन प्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं का सम्मिलन शहर में मेडिकल आपात स्थितियों के प्रबंधन को बेहतर बनाएगा और आम जनता के लिए राहतकारी साबित होगा। आगरा मेट्रो का उद्देश्य शहर के नागरिकों को सुविधाजनक, सुरक्षित और पहुंच योग्य परिवहन उपलब्ध कराते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के साथ जुड़ाव को और मजबूत करना है।

#AgraMetro #HealthCoverageDay #WorldHealthCoverageDay #DoctorsRide #HealthcareWorkers #MetroRideAgra #PublicTransport #HealthcareSynergy #AgraNews #MetroConnectivity #HealthAwareness #UPNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *