• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: यूपी मेट्रो की ईमानदारी की मिसाल: आगरा में अमेरिकी महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित लौटाया

Spread the love

आगरा: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के लॉस्ट एंड फाउंड सेल ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और ईमानदारी से यात्रियों का भरोसा कायम किया है। आगरा मेट्रो के कैप्टेन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन पर जांच के दौरान एक अमेरिकी महिला यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित मिला, जिसे नियमानुसार सत्यापन के बाद उसी दिन उन्हें लौटा दिया गया।

UP Metro staff returning lost wallet of American woman passenger at Agra Metro Station

घटना बुधवार की है। दोपहर करीब तीन बजे जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक सफेद रंग का पर्स मिला। पर्स में चार एटीएम कार्ड, एक यूएसए ड्राइविंग लाइसेंस, एक यूएसए पासपोर्ट कार्ड, ₹2,800 भारतीय मुद्रा, एक होटल रूम कार्ड और एक इमरजेंसी मेडिकल सर्टिफिकेट मौजूद था। मेट्रो कर्मियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक सत्यापन किया और रात लगभग आठ बजे पर्स संबंधित यात्री को सुरक्षित सौंप दिया।

पर्स पाने वाली यात्री सुश्री बरबरा एन स्टैचनिक ग्रेश हैं, जो साउथ स्ट्रीट, फ्रीलैंड, पेंसिल्वेनिया (यूएसए) की निवासी हैं। अपने जरूरी दस्तावेज, एटीएम कार्ड और नकदी सही-सलामत मिलने पर उन्होंने मेट्रो कर्मियों का आभार जताया और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

इस मौके पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है, जो पूरी निष्ठा से जनता की सेवा में लगी है। उन्होंने कहा कि मेट्रो का लॉस्ट एंड फाउंड सेल यात्रियों के लिए भरोसेमंद साबित हुआ है और मेट्रो अन्य सार्वजनिक परिवहन की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक माध्यम है।

#UPMetro #AgraMetro #LostAndFound #PassengerSafety #MetroNews #UPMRC #AgraNews #AmericanPassenger #PublicTransport #MetroSafety 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *