• Tue. Apr 21st, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

आगरा न्यूज: आगरा मेट्रो को बड़ी गति, आईएसबीटी से मन:कामेश्वर तक अप लाइन ट्रैक कार्य पूरा

Spread the love

आगरा: मेट्रो परियोजना के प्रथम कॉरिडोर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। आईएसबीटी से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक अप लाइन में ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। 

Agra Metro up line track work completed between ISBT and Mankameshwar Metro Station

इसी सप्ताह मन:कामेश्वर से आगे मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू किया जाएगा, जिससे शेष भूमिगत खंड में जल्द परिचालन की उम्मीद बढ़ गई है।

ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन में सफल परिचालन के बाद यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा शेष भूमिगत हिस्से मन:कामेश्वर से आरबीएस कॉलेज तक निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

इसी क्रम में आईएसबीटी से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन के बीच अप लाइन में ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।


बताया गया है कि इस खंड में अप और डाउन लाइन मिलाकर लगभग 12 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जाना है। अप लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि डाउन लाइन में 50 प्रतिशत से अधिक ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो गया है। 

ट्रैक के साथ-साथ थर्ड रेल, सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं। आईएसबीटी से सिकंदरा तक शेष एलिवेटेड खंड पर सिविल कार्य भी तेज़ी से चल रहा है।

वहीं, दूसरे कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक निर्माण कार्य को भी गति दी गई है, ताकि परियोजना को तय समय पर पूरा कर आगरा के नागरिकों को आधुनिक और विश्वस्तरीय मेट्रो सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। 

#AgraMetro #UPMRC #MetroRail #UrbanTransport #SmartCity #AgraDevelopment #MetroProject

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *