• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: 151 days, 94 convictions: Agra police takes strict action in ‘Operation Conviction’

Spread the love

151 दिन में 94 दोषियों को मिली सजा: आगरा पुलिस का  ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों में तेजी से न्याय: आगरा पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड

Agra News: महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा – आगरा पुलिस ने इस संकल्प को ऑपरेशन कनविक्शन के तहत ज़मीन पर उतार दिया है। वर्ष 2025 के जनवरी से मई माह के बीच, कुल 151 दिनों में महिला अपराध से जुड़े 66 मुकदमों में 94 आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाई गई।

इस अवधि में दुष्कर्म के 20 मामलों में 28 दोषियों को सजा हुई, जिनमें से कई को दस वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की कठोर सजा सुनाई गई। पुलिस द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से की गई मजबूत पैरवी और डिजिटल व फॉरेंसिक साक्ष्यों के समयबद्ध संकलन ने इन मामलों में निर्णायक भूमिका निभाई।


 ऑपरेशन कनविक्शन का असर: आँकड़ों की जुबानी


माह

मुकदमे (2025)

दोषी (2025)

आजीवन कारावास

20 वर्ष की सजा

10 वर्ष या उससे अधिक

जनवरी

13

17

2

2

7

फरवरी

16

18

2

1

6

मार्च

10

18

3

1

4

अप्रैल

11

24

1

1

1

मई

16

17

2

2

4

कुल

66

94

10

7

22

2024 की तुलना में प्रगति:
2024 में इसी अवधि में 42 मुकदमों में 54 दोषियों को सजा हुई थी। इस साल यह संख्या बढ़कर 66 मुकदमे और 94 दोषी हो गई।


“महिला अपराधों की विवेचना को आगरा पुलिस ने सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से गवाहों को समय से पेश कराना, साक्ष्यों का त्वरित संग्रहण और न्यायालय में सशक्त पैरोकारी से हम यह परिणाम ला सके हैं। हमारा प्रयास पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने का है, ताकि अपराधियों को यह संदेश जाए कि महिला सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।”

”डॉ. सुकन्या शर्मा, एसीपी सदर एवं नोडल अधिकारी महिला अपराध”

____________________________________________________________

 आंकडों पर एक नजर

  • दुष्कर्म के 20 मामलों में 28 दोषी:
    16 दोषियों को 10 वर्ष या उससे अधिक की सजा।
    2 दोषियों को आजीवन कारावास, 4 को 20 वर्ष की सजा
  • पॉक्सो एक्ट के तहत 25 दोषियों को सजा
  • फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों का निर्णायक योगदान
  • गवाहों की काउंसलिंग और पेशी पर विशेष ध्यान

सजायाफ्ता अपराधियों पर एक नजर

2025 की स्थिति

सजा की अवधि

दोषियों की संख्या

आजीवन कारावास

10

20 वर्ष की सजा

7

10 वर्ष या अधिक

22

5 से 9 वर्ष की सजा

15

5 वर्ष से कम की सजा

26


#OperationConviction #AgraPolice #MahilaSuraksha #JusticeServed #ZeroTolerance #UPPoliceAction #ForensicJustice #AgraNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *