• Thu. Apr 23rd, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: पुलिस मॉडर्न स्कूल, रिज़र्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरी आगरा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Spread the love

आगरा। पुलिस मॉडर्न स्कूल, रिज़र्व पुलिस लाइन्स में 14 नवंबर  को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैय्यद अली अब्बास, DCP City/Headquarters तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं अर्जुन अवॉर्ड विजेता जगबीर सिंह और रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर के.के. शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सभी हाउसेज़ के रंगों के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया गया, जिससे पूरा परिसर उत्साह और ऊर्जा से भर उठा। मंच संचालन नितीश कुमार शर्मा एवं रवि कुमार ने प्रभावी ढंग से किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक मो. फिरोज़ खान, मो. आमीन, अनुपम प्रताप, अमित, शिखा, इरफ़ान, अमन व प्रधानाचार्य रीना मेहता का विशेष सहयोग रहा।

Students participating in the running event during the Annual Sports Meet at Police Modern School Agra

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, रिले रेस, लंबी कूद, ऊँची कूद, रस्साकशी, कबड्डी तथा छोटे बच्चों की रिक्रिएशनल रेस जैसी रोमांचक स्पर्धाएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट खेल भावना दिखाई। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Guest inaugurating the Annual Sports Meet at Police Modern School Agra with lighting of the lamp

विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना श्रीवास्तव ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में नेतृत्व, टीमवर्क और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Winners receiving medals during the Annual Sports Meet at Police Modern School Agra


#AgraNews #PoliceModernSchool #SportsMeet2025 #SchoolEvents #KidsSports #AgraUpdates #AnnualSportsDay #StudentChampions #TrackAndField #SchoolActivities

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *