• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

फतेहाबाद न्यूज: पुलिस ने बमरौली कटारा क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले चोर को दबोचा, साथी फरार

Spread the love

फतेहाबाद : बमरौली कटारा क्षेत्र से 2 दिसंबर की रात चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस व सर्विलांस टीम ने बरामद कर लिया। टीम ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से आरोपी संजीव पुत्र दयाराम निवासी जेवर खादर, थाना जेवर, गौतमबुद्ध नगर को चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली, मास्टर चाबी, एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी का साथी फरार है।

Police recover stolen tractor-trolley and illegal pistol from accused arrested near Agra-Lucknow Expressway
बमरौली कटारा क्षेत्र से चोरी हुए ट्रैक्टर ट्राली, तमंचे के साथ गिरफ्तार किया चोर

थानाध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि छोटा एकथरा निवासी लवकुश लवानियां ने 3 दिसंबर को तहरीर दी थी कि 2 दिसंबर की रात प्लॉट में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर बरामदगी के लिए दो टीमों को लगाया गया था।

बुधवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आरोपी एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट से बाह की ओर जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संजीव को घेराबंदी कर पकड़ लिया। बरामद तमंचा और कारतूस भी कब्जे में लिए गए।

पूछताछ में संजीव ने बताया कि 2 दिसंबर की रात उसने साथी धनपाल उर्फ धांधू पुत्र घनश्याम, निवासी नाथूपुरा झोरियान, थाना पिनाहट के साथ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड किनारे बने गोदाम का ताला तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की थी। चोरी के बाद दोनों ट्रॉली को जेवर खादर स्थित खेत में छिपाकर रखे हुए थे। बाद में धनपाल ने ट्रॉली का सौदा बाह में तय होने की बात बताई और उसे बेचने जा रहा था।

आरोपी संजीव पर विभिन्न थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस धनपाल उर्फ धांधू की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरीश शर्मा, सर्विलांस प्रभारी सचिन तोमर, उपनिरीक्षक विश्वजीत राणा, आशीष तिवारी, हेड कांस्टेबल आशुतोष सिंह, राशिद अली, कांस्टेबल दीपक, शुभम आदि शामिल रहे।

#AgraNews #Fatehabad #BamrauliKatara #TractorTrolleyTheft #CrimeNews #PoliceAction #AgraLucknowExpressway #IllegalPistol #SurveillanceTeam #UPPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *