• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News: फतेहाबाद में कच्चा मकान तोड़ते समय दीवार गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

घटना की जानकारी पर एसीपी अनिल कुमार सहित फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंचीA laborer died after being trapped under a collapsed wall while demolishing a house in Zarari village, Fatehabad.
Spread the love

फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव जरारी में सोमवार सुबह मजदूरी के दौरान कच्चा मकान तोड़ते समय दीवार के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नौगंवा निवासी रविंद्र किसान ने बताया कि उनके बड़े पुत्र नीरज (27) सोमवार सुबह लगभग सात बजे घर से निकले और जरारी निवासी पिंकी पुत्र रुस्तम सिंह के कच्चे मकान को तोड़ने के लिए गए। उन्होंने मकान तोड़ने का ठेका पांच हजार रुपये में लिया था और पिछले दो दिनों से यह काम कर रहे थे।

सोमवार सुबह लगभग 10:00 बजे कच्चे मकान की दीवार तोड़ते समय अचानक दीवार भरभराकर नीरज के ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने के कारण नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार सहित थाना फतेहाबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि कच्चे मकान की दीवार गिरने से मजदूर की मौत हुई है।

परिवार के लोग इस हादसे से गहरे सदमे में हैं और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *