• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News: पीबीआई भुगतान को लेकर सीएचसी फतेहाबाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

फतेहाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर पीबीआई भुगतान  प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन को लेकर हुए विवाद में बीपीएम और सीएचओ के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर पीबीआई भुगतान को लेकर बीपीएम लोकेंद्र तिवारी और सीएचओ उमेश कुमार व मुकेश शर्मा के बीच कहासुनी हो गई, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। घटना से सीएचसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। बीपीएम लोकेंद्र तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने सीएचओ मुकेश शर्मा, उमेश कुमार समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सीएचओ उमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बीपीएम लोकेंद्र तिवारी और सात-आठ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

#CHCFatehabad #PBIPaymentDispute #FIRRegistered #HealthcareClash

#UttarPradeshNews #HospitalViolence #BPMvsCHO

#HealthDepartment #LocalNewsIndia #PoliceCase

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *