• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : Relief amount of Rs 5.30 crore distributed to 112 farmer dependent families

Spread the love
  • मुख्यमंत्री योजना के तहत 112 कृषक परिवारों को मिली 5.30 करोड़ की राहत कृषक आश्रितों को बड़ी सौगात, सरकार ने बांटे 5.30 करोड़ रुपए                                112 कृषक आश्रित परिवारों को 5.30 करोड़ की सहायता राशि वितरित

  •  मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद के 112 कृषक आश्रित परिवारों को कुल ₹5 करोड़ 30 लाख 70 हजार की सहायता राशि का वितरण सोमवार को मंडलायुक्त सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद आंबेडकर नगर से प्रदेश के कुल 11,690 आश्रित परिवारों को ₹560.86 करोड़ की सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे मंडलायुक्त सभागार में उपस्थित जनसमूह ने देखा और सुना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

    आगरा जनपद के वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बबीता सिंह चौहान ने की। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, उप जिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत, तहसीलदार मांधाता सिंह सहित अन्य अधिकारी व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    112 कृषक आश्रित परिवारों को 5.30 करोड़ की सहायता राशि वितरित

    तहसीलवार सहायता वितरण विवरण:

    • तहसील सदर – 10 परिवार, ₹49.70 लाख
    • तहसील किरावली – 22 परिवार, ₹1.04 करोड़
    • तहसील खेरागढ़ – 21 परिवार, ₹1.01 करोड़
    • तहसील फतेहाबाद – 20 परिवार, ₹95.10 लाख
    • तहसील एत्मादपुर – 20 परिवार, ₹88.30 लाख
    • तहसील बाह – 19 परिवार, ₹92.10 लाख

    योजना के अंतर्गत लाभ:

    112 कृषक आश्रित परिवारों को 5.30 करोड़ की सहायता राशि वितरित

    मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत कृषक की मृत्यु या पूर्ण शारीरिक अक्षमता की स्थिति में ₹5 लाख की सहायता राशि दी जाती है। दोनों हाथ, पैर या आंखें प्रभावित होने पर भी ₹5 लाख मिलते हैं। एक हाथ और एक पैर की क्षति पर भी पूर्ण राशि मिलती है। आंशिक विकलांगता की स्थिति में ₹1.25 लाख से ₹2.5 लाख तक की सहायता प्रदान की जाती है।

    #CMFarmerWelfareScheme#FarmerSupport#AgraNews#WomenCommissionUP#GovernmentRelief #CMFarmerWelfareScheme#FarmerSupport#AgraUpdates#GovernmentRelief#RuralDevelopment #WomenCommissionUP#UPGovernmentInitiative#FarmerWelfare#PublicWelfareScheme#FinancialAssistance

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *