• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : Women commission president strict on mismanagement in Lady Loyal Hospital, many flaws exposed during inspection

Spread the love

Agra News                                                                                      
लेडी लॉयल अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, निरीक्षण में कई खामियां उजागर
लेडी लॉयल अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, निरीक्षण में कई खामियां उजागर

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने शनिवार को आगरा स्थित जिला महिला अस्पताल (लेडी लॉयल) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई खामियों और अव्यवस्थाओं पर अध्यक्ष ने तीखी नाराज़गी जताई और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत अस्पताल की बंद पड़ी लिफ्ट से हुई, जिसकी शिकायत मरीजों व तीमारदारों ने की। मरीजों को तीसरी मंजिल तक सीढ़ियों के सहारे चढ़ना पड़ता है, जिससे विशेष रूप से प्रसूताओं को भारी परेशानी होती है। निरीक्षण में मेटरनिटी विंग में गर्मी के चलते मरीज बेहाल मिले, जहां केवल दो कूलर लगे थे और उनमें से एक खराब मिला। शौचालयों के टूटे दरवाजे, आरओ वाटर की व्यवस्था में गड़बड़ी, और पेयजल की अनुपलब्धता ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।


भयंकर गर्मी को देखते हुए अध्यक्ष ने तत्काल राहत हेतु अपनी ओर से 4 बड़े कूलर उपलब्ध कराए। साथ ही मौके पर ही पीडब्ल्यूडी, नगर निगम अधिकारियों से बात कर तत्काल मरम्मत, जल आपूर्ति व सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि महिला मरीजों से इलाज के नाम पर 200 रुपए पट्टी के, और प्रसव उपरांत “शगुन” के पैसे की मांग की जाती है। इस पर अध्यक्ष ने अस्पताल अधीक्षिका डॉ. रचना गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा। अधीक्षिका ने दावा किया कि ऐसी शिकायत पहले भी आई थी, जिसके बाद संबंधित स्टाफ को हटा दिया गया था।

लेडी लॉयल अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, निरीक्षण में कई खामियां उजागर

डॉ. चौहान ने महिला शौचालय, ओपीडी, अल्ट्रासाउंड कक्ष, दवा वितरण केंद्र आदि की स्थिति का भी जायजा लिया और कड़े निर्देश दिए कि समस्त व्यवस्थाएं शीघ्र मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षिका डॉ. रचना गुप्ता व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। अध्यक्ष ने चेताया कि जल्द ही पुनः निरीक्षण किया जाएगा। 

#WomenCommissionUP#HospitalInspection#AgraWomensHospital#DrBabitaSinghChauhan #HealthcareNegligence#PatientRights#PublicHealthCrisis#UPHealthSystem #MaternalCareUP #WomensSafety



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *