एनडी पीजी कॉलेज शमशाबाद में संविधान गौरव दिवस पर दिलाई शपथ
शिक्षा और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों की मेधावी प्रतिभाओं को किया सम्मानित
शमशाबाद (आगरा)। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने में संविधान की अहम भूमिका है। संविधान में नागरिकों को अधिकार देने के साथ उनके कर्तव्य भी निर्धारित किए गए हैं। युवाओं को इन दोनों के प्रति सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
यह बात फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने संविधान गौरव दिवस पर शमशाबाद स्थित एनडी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने युवाओं को संविधान की शपथ दिलाई और शिक्षा, खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया।https://todaynewstrack.com/2026/11/agra-mp-rajkumar-chahar-constitution-gaurav-diwas-shamshabad-today-news-track/
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर ने भारतीय संविधान की महत्ता, उसके मूल्यों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में संविधान सभा के सदस्यों ने भारतीय संविधान का निर्माण किया।

यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था, न्याय, समानता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का आधार स्तंभ है। संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। इसकी गरिमा और मूल भावना को बनाए रखना प्रत्येक देशवासी का नैतिक दायित्व है।
सांसद ने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। इसके मूल्यों के अनुरूप समाज में न्याय और समानता की भावना बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें। देश के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्हें शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में आगे आकर अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।http://shamshabad-agra-constitution-day-youth-pledge-rajkumar-chahar
उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने शिक्षा, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, कार्यक्रम संयोजक लाल सिंह राघव, ऋषि उपाध्याय, सोनू शर्मा, शैलू जादौन, नितिन वर्मा, राजेश कुशवाहा, रंजीत प्रधान, मंडल अध्यक्ष योगेश बघेल, मुकेश पचौरी, उमेश गुप्ता और वीरेंद्र सिंह सहित कॉलेज के समस्त शिक्षकगण और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
