आगरा। दीपावली की देर रात पटाखे की चिंगारी से जयपुर की सब्जी मंडी में आग लग गई। आम्रपाली रोड स्थित मंडी में आग पहले पेड़-पौधों तक पहुंची और फिर वहां खड़े सब्जी के ठेलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में सब्जी के कई ठेले जलकर राख हो गए।
जयपुर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में आम्रपाली रोड पर करणी पैलेस के पास नगर निगम की ओर से सब्जी मंडी बनाई गई है। इस मंडी में ठेलों पर सब्जियों की बिक्री होती है। दीपावली की देर रात करीब 1:40 बजे पटाखे की चिंगारी मंडी परिसर में जा गिरी। इससे वहां मौजूद पेड़-पौधों में आग लग गई।https://todaynewstrack.com/2026/11/jaipur-vegetable-market-firecracker-spark-fire/
देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
शुरुआत में पेड़-पौधों तक सीमित रही आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। मंडी में खड़े सब्जियों के ठेले भी इसकी चपेट में आ गए। आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास के लोग घबरा गए। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग तेजी से फैल रही थी, ऐसे में दमकलकर्मियों ने उसे बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
कुछ ठेले जलकर हुए राख
आग से मंडी में खड़े सब्जियों के कई ठेले जल गए। ठेलों पर रखी सब्जियां और सामान भी आग की चपेट में आकर राख हो गया। गनीमत रही कि दमकल की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।http://jaipur-vegetable-market-fire-diwali-firecracker-spark
वैशाली नगर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आम्रपाली रोड पर करणी पैलेस के पास नगर निगम की सब्जी मंडी में दीपावली की देर रात करीब 1:40 बजे पटाखे की चिंगारी से आग लगी थी। पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों की मदद से करीब आधे घंटे में आग बुझा दी गई। मंडी में खड़े कुछ सब्जी के ठेले जल गए हैं।

