आगरा। परिवार के साथ खेलना न केवल आपसी रिश्तों को मजबूत बनाता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने में भी मददगार है। इसी संदेश के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) आगरा ने GD Goenka Public School के सहयोग से स्कूल के बैडमिंटन हॉल में फैमिली बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया।
इसमें डॉक्टरों के साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से चिकित्सकों ने लोगों को खेलों से जुड़ने और नियमित शारीरिक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) आगरा डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आज भारत की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी दिशा में चिकित्सक भी खेलों को अपनाकर स्वस्थ समाज का संदेश दे रहे हैं।https://todaynewstrack.com/2026/11/ima-agra-family-badminton-tournament-doctors-promote-fitness-agra-up-news/
कार्यक्रम का शुभारंभ CMO डॉ. अरुण श्रीवास्तव, डिप्टी CMO डॉ. अमित रावत, IMA अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. शमशेर सिंह, सचिव डॉ. मुकेश भारद्वाज, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ करन रावत और स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. आलोक मित्तल ने स्कूल प्रशासन के पदाधिकारी पुनीत वशिष्ठ के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए IMA सचिव डॉ. मुकेश भारद्वाज ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

सात श्रेणियों में हुई प्रतियोगिताएं
टूर्नामेंट को डॉक्टरों और उनके परिवारों की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए सात श्रेणियों में विभाजित किया गया। इनमें पुरुष युगल, महिला युगल, मिश्रित युगल, पिता-पुत्र, पिता-पुत्री, मां-पुत्र और मां-पुत्री वर्ग शामिल रहे। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ मुकाबलों में भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया।
इन खिलाड़ियों ने जीते मुकाबले
डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग 2026 के घोषित परिणामों के अनुसार पिता-पुत्र वर्ग में डॉ. मधुर चौहान और रिशित चौहान विजेता रहे। डॉ. अशांक गुप्ता और तनाश गुप्ता उपविजेता बने।
पुरुष युगल वर्ग में डॉ. राजीव चुग और डॉ. अविनाश कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। डॉ. नमन शर्मा और डॉ. प्रखर तिवारी उपविजेता रहे। मिश्रित युगल वर्ग में डॉ. कोमल बंदेजिया और डॉ. प्रखर तिवारी विजेता बने, जबकि डॉ. पुनीत श्रीवास्तव और डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव उपविजेता रहे।
मां-पुत्र वर्ग में डॉ. स्मिता राघव और रिशित चौहान ने जीत दर्ज की। डॉ. अमृता सिंह और अरमान सिंह उपविजेता रहे।IMA आगरा की इस पहल का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि चिकित्सकों और उनके परिवारों को नियमित खेल गतिविधियों से जोड़ना है। आयोजकों ने स्वस्थ शरीर को स्वस्थ और खुशहाल जीवन का आधार बताते हुए संदेश दिया कि फिट रहने और स्वस्थ रहने के लिए खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।

