इंदौर के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का होटल श्याम पैलेस में लाइव प्रसारण
शिक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं से किया संवाद
आगरा। इंदौर में शनिवार शाम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम छात्रों की गूंज का होटल श्याम पैलेस, सेंट जॉन्स चौराहे से लोहामंडी मार्ग पर लाइव प्रसारण किया गया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। राहुल गांधी के संबोधन के दौरान शिक्षा, छात्रों के भविष्य और पेपर लीक से जुड़े मुद्दे सामने आए।

होटल श्याम पैलेस में जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर राहुल गांधी मंच पर पहुंचे, आतिशबाजी की गई। इसके साथ ही ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे गूंज उठे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह दिखाई दिया।
इंदौर में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि छात्र भारत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि Students सवाल पूछते हैं, नफरत नहीं करते और ईमानदार होते हैं। उन्होंने कहा कि आज Students परेशान और प्रेशर में हैं तथा सिस्टम भ्रष्ट है। उन्होंने कहा, पेपर लीक मतलब भविष्य लीक हो रहा है। कार्यक्रम में छात्रों की ओर से पेपर लीक, भर्ती और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल भी उठाए गए।
राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा Students का हक है। उन्होंने युवाओं से बदलाव की शुरुआत करने और अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने “शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ” का नारा दिया। उनके कार्यक्रम का केंद्र छात्रों की शिक्षा, परीक्षा, भर्ती और रोजगार से जुड़े मुद्दे रहे।
इस मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान ने कहा कि शिक्षा की मौजूदा बदहाली से छात्र हताश-निराश हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कारण छात्र आत्महत्या को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राहुल गांधी युवाओं की आवाज बन रहे हैं और अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अश्विनी जैन, पारुल शर्मा, गीता सिंह, नीलम शर्मा, रणवीर शर्मा, सुभाष बस वाले, राहुल बटोलिया, यामीन कादरी एडवोकेट, रश्मि सिंह, जगदीश जाटव, विदुषी सोलंकी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन, पूर्व दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी अनुज शर्मा, सोनू चाहर, रवि जैन, मानवेन्द्र सिंह चाहर, अजय चाहर, सलमान कुरैशी, दानिश सिद्दीकी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सायरा बानो, लक्ष्मी नारायण सिंह, प्रदीप चंसौलिया, राजीव गुप्ता, चंचल शर्मा और राजकुमारी चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

