आगरा। संजय प्लेस स्थित राइजिंग पार्क में टीम इंडिया राइजिंग की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया गया। पार्क तिरंगे के रंगों से सजा रहा और जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए। सुबह 10 बजे ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। तिरंगे के सम्मान में सभी ने एकता, अखंडता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में टीम इंडिया राइजिंग की अध्यक्ष संगीता राठौर और महासचिव अमिताभ गुप्ता सहित सदस्यों ने देश के वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा पार्क देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

समारोह में लालाराम तेंगुरिया, आनंद राय, एसके बग्गा, नितिन जौहरी, आरपी सक्सेना, वंदना कक्कड़, यतेंद्र सिसोदिया, चतुर्भुज तिवारी, अमित कोहली, संदीप सिंह, हर्षिका सिंह, स्नेहा सिंह, पूजा भौमिक, रचना अग्रवाल, रश्मि चोपड़ा, मुकेश शर्मा, वसीम कलाम, सुन्दर लाल चेतवानी, अमित गुप्ता, शिखा गुप्ता, दिलीप वर्मा, वरुण कौशिक, राहुल कुमार और विपलव जैन सहित टीम के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

हरियाली तीज पर सजी खुशियों की महफिल
स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज का उत्सव भी उत्साह से मनाया गया। पार्क में महिलाओं के लिए झूलों की विशेष व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाई और झूले झूलकर तीज की खुशियां साझा कीं। इस दौरान हंसी-ठिठोली और आपसी बातचीत का दौर चला। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की बधाई दी। इस मिलन में आपसी प्रेम, अपनापन और भाईचारे की भावना साफ नजर आई। तिरंगे की शान और तीज की खुशियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।


