आगरा: डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के छात्रों ने ग्राम मिधाकुर, आगरा में वृद्धावस्था पेंशन और बालश्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को वृद्धा पेंशन (Old Age Pension) और बाल श्रम (Child Labour) जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक समस्याओं के प्रति जानकारी और सुझाव देना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सरकार द्वारा संचालित वृद्धा पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, बालश्रम उन्मूलन एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली और पोस्टर, नारे और संवाद के माध्यम से लोगों को यह बताया कि बाल श्रम एक दंडनीय अपराध है और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के छात्र- विद्यार्थी शुभम् कुमार, सार्थक गोयल, राधा रानी, अक्षय दुबे, गोविंद सिंह, प्रशांत सोलंकी, सुधा चौधरी एवं पार्थ भदौरिया आदि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और अभियान को प्रभावी बनाया।
इस अभियान के माध्यम से न केवल क्षेत्रवासियों में सामाजिक योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी, बल्कि बच्चों और उनके अभिभावकों में शिक्षा के महत्व को लेकर सकारात्मक संदेश भी पहुंचाया गया।

