• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News:नेशनल चैंबर चुनाव: मनोज बने अध्यक्ष, अम्बा प्रसाद गर्ग व नीतेश अग्रवाल उपाध्यक्ष

National Chamber Agra 2026-27 annual election winners with Manoj Kumar Bansal as PresidentManoj Kumar Bansal elected President of National Chamber, Agra; all group winners announced
Spread the love

अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला, मनोज बंसल 558 मत लेकर 19 वोटों से विजयी

उपाध्यक्ष पद पर अम्बा प्रसाद गर्ग को 670 और नीतेश अग्रवाल को 665 मत, दोनों निर्वाचित

नेशनल चैंबर के निर्वािचत पदाधिकारी।

चुनाव में उपस्थित सदस्यों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया, जिससे यह चुनाव न केवल सफल रहा बल्कि सभी के लिए एक प्रेरक उदाहरण भी बन गया।

अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद हेतु मनोज कुमार बंसल ने कुल 558 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि मनोज कुमार गुप्ता को 539 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए दो सीटें थीं, जिनमें अम्बा प्रसाद गर्ग को 670 मत, नीतेश अग्रवाल को 665 मत और गिरीश चंद गोयल को 367 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद हेतु विनय मित्तल ने 623 मतों से जीत दर्ज की, जबकि सतीश अग्रवाल 472 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

समूह संख्या 3 में राजेश अग्रवाल और राजकुमार भगत विजयी हुए, जबकि समूह संख्या 9 में नितिन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और केशव दत्त गुप्ता ने जीत हासिल की। अन्य समूहों में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिनकी पूरी सूची इस प्रकार है: ग्रुप 1: राकेश सिंघल, विवेक मित्तल; ग्रुप 2: संजीव गुप्ता, शलभ गर्ग; ग्रुप 4: गोमित जैन, कुलदीप कोहली, नारायण भरानी, रंजीत सामा, तरुण अग्रवाल; ग्रुप 5: सुशील बंसल, विजय कुमार गुप्ता; ग्रुप 6: अम्बुज गोयल, संजीव अग्रवाल, शम्भू अग्रवाल, विजय कुमार जैन; ग्रुप 7: अनूप गोयल; ग्रुप 8: प्रशांत मित्तल; ग्रुप 10: मोहित गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल; ग्रुप 11: अनिल अग्रवाल; ग्रुप 12: मयंक अग्रवाल, सचिन सारास्वत; ग्रुप 13: देवेन्द्र गोयल, डीजी मित्तल, मयंक अग्रवाल, विकास मित्तल; ग्रुप 14: अनुज विकल।

चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और टीम को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि नई टीम नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। अध्यक्ष ने चुनाव समिति को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराने के लिए भी बधाई दी।

चुनाव समिति में चेयरमैन मनीष अग्रवाल, कोचेयरमैन किशन गोयल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेंद्र कुमार सिंघल, शलभ शर्मा उपस्थित थे। अध्यक्ष पदेन सदस्य संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष एवं कोर कमेटी चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंघल, पूर्व अध्यक्ष के0के0 पालीवाल, अमर मित्तल, राजीव अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

चुनाव के दौरान सभी विजेताओं और उम्मीदवारों ने सहयोग और अनुशासन का परिचय देते हुए सुनिश्चित किया कि चुनाव पूरी तरह सकारात्मक, सौहार्दपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो। इस चुनाव से नेशनल चैम्बर का नेतृत्व मजबूत हुआ और व्यापारिक एवं उद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है।

सभी विजेताओं ने अपनी मेहनत, सहयोग और सक्रिय भागीदारी से चुनाव को सफलतापूर्वक और अनुशासित ढंग से सम्पन्न कराने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *