• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Pickup Max vehicle involved in road accident on Shahved Marg in Nibohra Fatehabad where 12-year-old Pinkal diedPolice seize Pickup Max after fatal accident in Nibohra area of Fatehabad; 12-year-old Pinkal killed, friend injured.
Spread the love

फतेहाबाद। पिकअप मैक्स की टक्कर से इकलौते पुत्र की मौत, साथी घायल की दर्दनाक घटना थाना निबोहरा क्षेत्र में रविवार दोपहर सामने आई। हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव गढ़ी जहान निवासी कामराज उर्फ कंपो थाना निबोहरा के पास परचून की दुकान चलाकर जीवनयापन करते हैं। उनका इकलौता पुत्र पिंकल (12) कक्षा 5 का छात्र था। रविवार दोपहर करीब 1:20 बजे पिंकल गांव निबोहरा निवासी अपने साथी अंतराम पुत्र लक्ष्मी नारायन के साथ बाइक पर पीछे बैठकर अपने पिता को खाना देने जा रहा था।

बताया गया है कि फतेहाबाद की ओर से करब से भरी आ रही पिकअप मैक्स ने शाहवेद मार्ग पर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिंकल और अंतराम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया। आगरा में जांच के बाद चिकित्सकों ने पिंकल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंतराम का उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद पिकअप मैक्स चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप मैक्स को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि पिकअप मैक्स की टक्कर से एक किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप मैक्स को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से फरार है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *