फतेहाबाद। थाना निबोहरा पुलिस ने किसान पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाना और ईको कार भी बरामद की है। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया कि 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे रामपुर गांव के पास किसान शेर सिंह उर्फ सैंडा मोहन निवासी लायकपुरा, थाना निबोहरा पर जानलेवा हमला किया गया था। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर थाना निबोहरा पुलिस ने उटंगन नदी के कांटर घाट के पास आरोपी मेघ सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी जटपुरा को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाना और एक ईको कार बरामद की गई।
पूछताछ में मेघ सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को वह अपने गांव के मनोज पुत्र धनवान सिंह के साथ रामपुर गांव के पास तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान वहां से मेघ सिंह पुत्र लाखन सिंह और सुंदर सिंह गुजरे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी दौरान मनोज ने तमंचे से हवाई फायर कर दिया। इसके बाद उसने जान से मारने की नीयत से मेघ सिंह के सिर पर लोहे के पाने से हमला किया।
पुलिस ने आरोपी मेघ सिंह को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का पाना और ईको कार भी बरामद की है।

