आगरा। आगरा के उद्यमियों और व्यापारियों के लिए अयोध्या की रियल एस्टेट परियोजना में निवेश का प्रस्ताव सामने आया है। चैम्बर सदस्यों के लिए आरम्भ विला एंड रिसोर्ट में प्री-लॉन्च बुकिंग पर विशेष दर तय की गई है। 25 अगस्त तक बुकिंग कराने पर 74 लाख रुपये में प्रॉपर्टी देने की घोषणा की गई। परियोजना में 900 स्क्वेयर फीट प्लॉट पर करीब 450 स्क्वेयर फीट निर्माण के साथ 8 प्रतिशत की पक्की रेंटल इनकम बैंक गारंटी के साथ देने की जानकारी दी गई।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में आरएचक्यू लैंड डवलपमेंट प्रा. लि. के साथ Leadership Connect – An Exclusive Investors Meet का आयोजन किया गया। इसमें प्रोजेक्ट के सीईओ राजन ठकराल और को-फाउंडर पियूष माथुर ने आरम्भ विला एंड रिसोर्ट अयोध्या के संबंध में सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना में प्रॉपर्टी के साथ रेंटल इनकम का भी लाभ मिलेगा। निवेशक को जमीन के अलावा उस पर बनी हुई संपत्ति से भी फायदा मिलने की बात कही गई।
बताया गया कि 900 स्क्वेयर फीट के प्लॉट पर लगभग 450 स्क्वेयर फीट का कंस्ट्रक्शन किया जाएगा। परियोजना की लॉन्चिंग के समय प्रॉपर्टी की कीमत 95 लाख रुपये होगी, जबकि लॉन्चिंग से पहले प्री-लॉन्च बुकिंग के लिए कीमत 78 लाख रुपये रखी गई है। चैम्बर सदस्यों के लिए कंपनी ने इससे भी विशेष दर निर्धारित की है। 25 अगस्त तक बुकिंग कराने वाले सदस्य को यही प्रॉपर्टी 74 लाख रुपये में देने की घोषणा की गई।
परियोजना का एक प्रमुख लाभ 8 प्रतिशत की पक्की रेंटल इनकम बताया गया। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार यह आय बैंक गारंटी के साथ होगी। इसके चलते निवेशक को केवल संपत्ति की कीमत बढ़ने से संभावित लाभ पर निर्भर नहीं रहना होगा, बल्कि किराये से भी आय प्राप्त होगी। आरम्भ विला एंड रिसोर्ट की ओर से चैम्बर सदस्यों से कहा गया कि जमीन, कंस्ट्रक्शन और रेंटल इनकम तीनों सुविधाओं वाला यह प्रोजेक्ट निवेश का अवसर हो सकता है।
यह परियोजना एनएच-330 पर ताजपुर गांव अयोध्या में स्थित है। यहां स्पोर्ट्स जोन की व्यवस्था के साथ अल्ट्रा लग्जरी क्लब हाउस भी बनाया गया है। कंपनी के अनुसार परियोजना भरत कुंड से पांच मिनट, प्रस्तावित ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से पांच मिनट, श्रीराम जन्मभूमि से 30 मिनट और महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से 25 मिनट की दूरी पर है।
आरएचक्यू लैंड डवलपमेंट प्रा. लि. ने बताया कि अयोध्या के बाद जयपुर और उज्जैन में भी शीघ्र इसी तरह के प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के बाद चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि आगरा के उद्यमियों और व्यापारियों को इसमें निवेश के लिए विशेष रियायत मिलनी चाहिए, ताकि चैम्बर के सदस्य योजना का लाभ उठा सकें।
विशेष दर पर चर्चा के दौरान राजन ठकराल ने कहा कि चैम्बर सदस्यों के लिए 74 लाख रुपये की विशेष कीमत रखी गई है। 25 अगस्त तक बुकिंग कराने वालों को इसका लाभ मिलेगा। इस घोषणा का बैठक में मौजूद सदस्यों ने स्वागत किया।
बंसल ने परियोजना में रुचि रखने वाले सदस्यों के लिए अयोध्या में स्थल भ्रमण कराने की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इच्छुक निवेशकों को परियोजना को मौके पर देखने का अवसर मिलना चाहिए। इस पर ठकराल ने सहमति जताते हुए कहा कि परियोजना में निवेश करने वाले सदस्यों का अयोध्या टूर कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें प्रोजेक्ट का अवलोकन कराने के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन भी कराए जाएंगे।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, नरेन्द्र सिंह, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, राकेश चौहान, प्रशांत जैन, मनोज कुमार गुप्ता, धर्मगोपाल मित्तल, सुधीर कुमार गुप्ता, गोमित जैन, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अपूर्व मित्तल, मंयक मित्तल, अशोक गोयल, संजय गुप्ता, चन्दवीर सिंह, राजेश अग्रवाल, सुनील कुमार गर्ग, विकास मित्तल, विवेक मितल, अमित बंसल, राहुल जैन, अजय मित्तल, एसके अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, नारायन भरानी, दुष्यंत गर्ग, लक्ष्मी कांत, केशव दत गुप्ता, राजेश वर्मा, विनय, सनी गुप्ता, आजाद गुप्ता, बालमुकुन्द गोयल, सुषील बंसल, अमित सिंह और हर्ष मौजूद रहे।
