फतेहाबाद। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए रविवार को कस्बा फतेहाबाद के फिरोजाबाद रोड स्थित विश्वनाथ गार्डन में फतेहाबाद विधानसभा कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पीडीए फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा करते हुए ऊदल सिंह कुशवाहा ने बताया कि ज्ञान सिंह जाटव, शिव सिंह कुशवाहा, लायक सिंह बघेल, पवन सिंह जाटव, प्रमोद सिंह और जितेंद्र वाल्मीकि को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावा महेश चौहान को महासचिव, वीरेंद्र निषाद को ब्लॉक अध्यक्ष फतेहाबाद और रविंद्र सिसौदिया को ब्लॉक अध्यक्ष शमशाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन में युवा कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई। सिंपी खटीक, अमन वाल्मीकि, कुमर सेन कुशवाहा, अनिल शर्मा, राहुल यादव, शिवम सविता, अजय माहोर, हेमंत सिंह, विकेश निषाद और प्रदीप वर्मा सहित कुल 15 कार्यकर्ताओं को विधानसभा सचिव बनाया गया।
सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में किसान, नौजवान और बेरोजगार वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि आगरा क्षेत्र का मुख्य आधार आलू किसान है, लेकिन आज किसान समस्याओं से जूझ रहा है।उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को प्रभावित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक कार्य किया जाए।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान रूपाली दीक्षित, राजेश शर्मा, प्रहलाद गुर्जर, महेश सिसौदिया, सौरभ शर्मा, शैलेश यादव, बच्चू सिंह निषाद, रविंद्र ठाकुर, योगेंद्र गुर्जर, मेहताब गुर्जर, ऋषि वाल्मीकि, रामसेवक अघवारिया, सतीश ठाकुर, स्टार सिंह, महेश चौहान, जय तोमर, हरिओम तोमर, नगर अध्यक्ष शमशाबाद बाबू खान, नगर अध्यक्ष फतेहाबाद असलम खान, विवेक शर्मा, जितेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, शिवम दीक्षित, मानवेंद्र सिंह, बच्चू गुर्जर, पुरुषोत्तम यादव, तोताराम राठौर और सुनील दिवाकर सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
