• Fri. May 22nd, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News : त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने की अपील, शांति समिति बैठक में लिए गए अहम फैसले

Police officials and local residents attending a peace committee meeting before Bakrid in Fatehabad and Bamrauli Kataraशांति समिति की बैठक लेते थानाध्यक्ष बमरौली कटारा दीपक कुमार तिवारी
Spread the love

फतेहाबाद। बकरीद के त्योहार को लेकर थाना फतेहाबाद और थाना बमरौली कटारा में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में त्योहार को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

शुक्रवार को थाना फतेहाबाद और थाना बमरौली कटारा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना फतेहाबाद की बैठक की अध्यक्षता निरीक्षक अपराध राजवीर सिंह ने की, जबकि थाना बमरौली कटारा की बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीपक कुमार तिवारी ने की।

पुलिस ने शांति समिति की बैठक में कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार खुले स्थानों, सार्वजनिक रास्तों अथवा सड़कों पर कुर्बानी नहीं की जाए। किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए तथा नालियों में खून न बहने दिया जाए।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़कों या सार्वजनिक मार्गों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों के भीतर ही अदा की जाए।

बैठक में त्योहार को भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस के साथ साझा करने के लिए कहा गया।

बिजली समस्या को लेकर महिलाओं का हंगामा, बिना समाधान लौटे ग्रामीण


फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद की कृष्णा धाम कॉलोनी, धोर्रा रोड फिरोजाबाद बाईपास क्षेत्र के ग्रामीण गुरुवार रात करीब 9:30 बजे बिजली समस्या को लेकर फतेहाबाद बिजलीघर पहुंचे, जहां महिलाओं ने विद्युत आपूर्ति को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। हालांकि मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला, जिसके चलते ग्रामीणों को बिना समाधान के ही वापस लौटना पड़ा।

ग्रामीणों ने बताया कि कॉलोनी में करीब 20 से 25 बिजली कनेक्शन हैं, लेकिन कई दिनों से घरों में पूरी बिजली आपूर्ति नहीं पहुंच रही है। कम वोल्टेज और बिजली की समस्या के चलते न तो पंखे सही तरीके से चल पा रहे हैं और न ही घरों में पर्याप्त रोशनी हो पा रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से लोग काफी परेशान हैं।

महिला अनीता देवी ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान रजनी देवी, बबिता देवी, गीत देवी, ऊदल सिंह, रामदास, विनोद कुमार, सोने लाल और रूमा देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विद्युत उपखंड अधिकारी फतेहाबाद गौरव राजपूत से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुरानी केबल बार-बार खराब हो रही थी, जिसे हटाकर नई केबल डलवा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *