फतेहाबाद। बीती रात सड़क पार करते समय थाना डौकी के कछपुरा में अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिसमें युवक की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है और बाप की मौत होने से चार बेटियों के हाथ पीले कैसे होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह पुत्र माधव सिंह निवासी कछपुरा थाना डौकी बीती रात 8:30 बजे के करीब घर के सामने सड़क पार कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल अवस्था में राजेंद्र सिंह को अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पांच पुत्रियां हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है चार अविवाहित है परिवार में रो-रोकर बुरा हाल है अब चार बेटियों का कन्यादान कौन करेगा। वहीं मृतक आगरा में चैन फैक्ट्री में मजदूरी करता था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया।

