• Fri. Jun 12th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News:मड़ायना गोशाला में मृत गोवंश का वीडियो वायरल,निरीक्षण को पहुंचे तहसीलदार

Dead cows at Madayna Gaushala, Fatehabad, Tehsildar inspection conductedमड़ायना गौशाला में निरीक्षण को पहुंचे तहसीलदार जानकारी लेते हुए
Spread the love

फतेहाबाद। विकास खंड फतेहाबाद के गांव मड़ायना स्थित गौशाला में मृत पड़ी गायों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह और लेखपाल रतन सिंह मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को मड़ायना गौशाला का लगभग दो मिनट 38 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दो-तीन गायें मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई दिखाई दे रही थीं। गौशाला में गायों को सूखा भूसा खिलाया जा रहा था, न ही हरे चारे की व्यवस्था थी और न ही चोकर की। ऐसा लग रहा था कि कई दिनों से गोवंशों के नीचे साफ-सफाई नहीं हुई थी, जिससे गोवंशों के नीचे गंदगी का अंबार जमा हो गया था।

गौशाला के केयरटेकर रवि कुमार ने बताया कि गौशाला में कुल 110 गोवंश थे, जिनमें से सोमवार सुबह दो गोवंशों की मौत हो गई और एक गाय बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 108 गोवंश मौजूद पाए गए, जिनमें एक गाय बीमार बताई गई।

तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार ने बताया कि गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। मृत गोवंश का समुचित अंतिम संस्कार कराया गया है। मौके पर रजिस्टर उपलब्ध नहीं हुआ, जो सचिव के पास है। अधिकारियों ने गौशाला में साफ-सफाई और हरे-चारे की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *