मथुरा ।थाना जीआरपी मथुरा जं० द्वारा रेलवे स्टेशन पर पिता से बिछड़ी 12 वर्षीय बालिका को तत्परता दिखाते हुए सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया। सोमवार को म0उ0नि0 रैनू यादव मय क्यूआरटी टीम व महिला हे0 कां0 मन्जू यादव के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान प्लेटफार्म पर एक 12 वर्षीय बालिका संदिग्ध अवस्था में अकेली घूमती हुई दिखाई दी। टीम ने बालिका को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने पिता के साथ मथुरा स्टेशन आई थी, लेकिन भीड़-भाड़ अधिक होने के कारण उनसे बिछड़ गई।
बालिका द्वारा बताए गए पिता के मोबाइल नंबर पर तत्काल संपर्क कर पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद बालिका को थाना लाकर महिला हेल्प डेस्क पर म0हे0का0 मन्जू यादव की निगरानी में बैठाया गया और उसकी देखरेख की गई। कुछ समय पश्चात बालिका के पिता थाना पहुंचे, जिन्होंने अपनी पुत्री की पहचान की। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बालिका को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर थाना हाजा से रुखसत किया गया। पुलिस की इस संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की जा रही है।