• Tue. Apr 21st, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

बजट 2026-27: कैंसर की 17 दवाइयां सस्ती, EV और सोलर पैनल सस्ते, शराब महंगी, ट्रेडिंग टैक्स बढ़ा; रेलवे, आयुर्वेद और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान

Spread the love

नई दिल्ली। 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 संसद में पेश किया। बजट में आम आदमी, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाएं और ग्रीन एनर्जी को सीधे लाभ पहुंचाने वाले कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें कैंसर की 17 जीवनरक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाना, EV और सोलर पैनल सस्ते करना, शराब और फ्यूचर ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाना, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, आयुर्वेदिक AIIMS और SHE-मार्ट जैसी योजनाएं शामिल हैं।

मुख्य बिंदु सेक्टर वाइज

1. स्वास्थ्य और दवाइयां

  • 17 कैंसर दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह हटा दी गई।
  • हीमोफीलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मंगवाई जाने वाली दवाओं और स्पेशल फूड पर भी कोई टैक्स नहीं।
  • इससे विदेशी दवाओं पर निर्भर परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी।

2. इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण

  • माइक्रोवेव ओवन बनाने वाले खास पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई।
  • घरेलू मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी और आने वाले दिनों में माइक्रोवेव कीमतों में कमी आ सकती है।

3. EV और ग्रीन एनर्जी

  • लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाली मशीनों और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के सामान पर टैक्स छूट।
  • सोलर ग्लास बनाने में उपयोग होने वाले ‘सोडियम एंटीमोनेट’ पर ड्यूटी हटाई गई।
  • इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल और सोलर पैनल की कीमतें कम होंगी।

4. जूते, कपड़े और एक्सपोर्ट

  • समुद्री उत्पाद, लेदर और टेक्सटाइल के लिए कच्चे माल पर टैक्स छूट।
  • सी-फूड के लिए ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट की लिमिट 1% से 3% बढ़ाई गई।
  • लेदर और सिंथेटिक जूतों के एक्सपोर्ट पर टैक्स छूट।

5. विदेश यात्रा और LRS

  • विदेश में पढ़ाई या इलाज के लिए साल में 10 लाख रुपए से ज्यादा पैसे भेजने पर TCS 5% से घटाकर 2%।
  • टूर पैकेज बुकिंग सस्ती होगी।

6. एयरक्राफ्ट और डिफेंस

  • एयरक्राफ्ट और MRO में इस्तेमाल होने वाले पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई।
  • डिफेंस बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़।
  • हथियार खरीद और आधुनिकीकरण पर ₹2.19 लाख करोड़ खर्च।
  • विमान और एयरो इंजन डेवलपमेंट के लिए ₹64,000 करोड़, नौसेना बेड़े के लिए ₹25,000 करोड़।
  • पेंशन के लिए ₹1.71 लाख करोड़ अलग।

7. शराब और ट्रेडिंग

  • शराब पर TCS 1% से बढ़ाकर 2%।
  • फ्यूचर ट्रेडिंग पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05%, ऑप्शंस 0.15%।

8. रेलवे और हाई-स्पीड कॉरिडोर

  • 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर: मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी।
  • अगले 5 साल में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाए जाएंगे।

9. आयुर्वेद और हेल्थ सेक्टर

  • 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS और 5 मेडिकल हब।
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 60+ उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज।
  • गंभीर बीमारियों में इलाज की सीमा बढ़ सकती है।

10. शिक्षा और महिलाएं

  • 15,000 स्कूल और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब।
  • करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल।
  • महिलाओं के लिए SHE-मार्ट योजना, स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित।

11. खनिज, कृषि और पशुपालन

  • केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में रेयर अर्थ कॉरिडोर।
  • नारियल प्रोत्साहन योजना से 3 करोड़ लोग जुड़े।
  • 500 तालाबों और अमृत सरोवरों का विकास।
  • पशुपालन में नए व्यवसाय और रोजगार।
  • भारतीय चंदन उद्योग और काजू-कोको को वैश्विक पहचान।

12. हैंडलूम और टेक्सटाइल

  • नेशनल हैंडलूम पॉलिसी, मेगा टेक्सटाइल पार्क और खादी को प्रोत्साहन।
  • मैन मेड फाइबर का उत्पादन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन।

13. पर्यटन और गाइड प्रशिक्षण

  • 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड्स को प्रशिक्षण।
  • हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए पर्यावरणीय रास्ते।

14. इनकम टैक्स और रिटर्न फाइलिंग

  • इनकम टैक्स स्लैब जस का तस।
  • रिवाइज्ड रिटर्न अब 31 मार्च तक फाइल करने की सुविधा।
  • न्यू इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू।

15. स्टॉक मार्केट रिएक्शन

  • बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स 1,546 अंक गिरकर 80,722 और निफ्टी 495 अंक टूटा।
  • ————————————————————————————————

गंभीर बीमारियों की दवाओं के दाम करना सराहनीय कदम


पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा संसद में पेश किए गए बजट को एमएसएमई के ग्रोथ के लिए 10000 करोड रुपए सुनिश्चित करने तथा देश की छात्राओं की उच्च शिक्षा हेतु हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण की सुविधा के साथ-साथ कैंसर व शुगर जैसी भयंकर बीमारियों के उपचार हेतु दवाइयां की कीमत कम करने की सराहना



पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रदेश महामंत्री रेलवे सलाहकार समिति की सदस्य श्रीमती निधि अग्रवाल ने बताया रेल मार्ग और जलमार्ग और ग्रीन ट्रांसपोर्ट सेक्टर को 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे मुंबई पुणे हैदराबाद हैदराबाद चेन्नई हैदराबाद बेंगलुरु और चेन्नई बेंगलुरु दिल्ली वाराणसी वाराणसी से सिलीगुड़ी देश की जनता को इसका लाभ मिलेगा


जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों को रेलवे में जो छूट मिला करती थी वह इस बजट में भी नहीं मिली उम्मीद थी इस बजट में 60 वर्ष से ऊपर वरिष्ठ नागरिक को 50% की छूट अवश्य मिल जाएगी।

#Budget2026 #CancerDrugs #EV #SolarPanel #LiquorTax #STTIncrease #HighSpeedRail #AyurvedaAIIMS #WomenEmpowerment #GSTUpdate #IndiaEconomy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *