फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार में पुत्र जन्म की खुशी में सुबह गुड़ बांटने का कार्यक्रम मातम में बदल गया, जब लाइसेंसी 12 बोर बंदूक में कारतूस डालते समय अचानक गोली चल गई। गोली सामने खड़े एक युवक के सीने में लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। घायल को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
![]() |
| घटना की जानकारी पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल। |
परिजन के मुताबिक अजय उर्फ कठेरिया पुत्र लायक सिंह उम्र 32 वर्ष दो भाइयों में बड़ा है। छोटा भाई राधेश्याम है। दोनों भाई मेहनत मजदूरी करते हैं। अजय के दो पुत्र एक पुत्री है मनीष (13) कक्षा 6,अनीस (10) कक्षा 2 सृष्टि (7) कक्षा एक तीनों ही बच्चे गांव में स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। जहां पुत्री सृष्टि आंखों से विकलांग है अजय गरीब परिवार से है रोजाना कमाने खाने वाला है। गांव के ही विवेक के रविवार की रात को पुत्र हुआ था। जिसकी खुशी में बुधवार सुबह नौ बजे के करीब विवेक के परिवार के लोगों के ने घर पर गुड़ बांटने का कार्यक्रम किया गया था।
![]() |
| घर के बाहर विलाप करती महिलाएं । |
जिसमें वहां मौजूद गांव के 25 ,30 लोग घर के बाहर सर्दी होने की वजह से आग जलाकर कुछ खड़े थे और कुछ बैठे थे। तभी वहां मौजूद गांव का ही सुभाष पुत्र रामभरोसी अपने चाचा की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक लेकर कार्यक्रम गया था। और बंदूक में कारतूस डाल रहा था। इसी दौरान अचानक से फायर हो गया। आठ मीटर के करीब दूरी पर खड़े अजय के सीने में गोली लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
![]() |
| फाइल फोटो मृतक अजय |
कार्यक्रम में मौजूद जगन सिंह ने बताया कि सुभाष बंदूक में कारतूस डाल रहा था। तभी अचानक से बंदूक चल गई। जिससे मेरे धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र ,प्रमोद पुत्र अजय के बगल से होकर निकल गई जिससे हम बाल-बाल बच गए और अजय के सीने में गोली लग गई। वहीं आनन फानन में घायल को आरोपी वहां मौजूद लोगों के साथ फतेहाबाद हॉस्पिटल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया।
जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल सहित फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। वहीं आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है।
पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक की पत्नी शिखा का आरोप है। कि सुभाष ने 4 वर्ष पूर्व भी मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी थी। रंजिश के चलते मेरे पति को सुभाष ने गोली मारी है। वहीं घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है।
डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल से बात करने पर बताया कि थाना फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार में एक व्यक्ति के पुत्र होने की खुशी में गुड़ बांटा जा रहा था। इसी दौरान सुभाष के द्वारा अपने चाचा की लाइसेंसी बंदूक से फायर किया जा रहा था।
कारतूस भरते समय अचानक से गोली चल गई जो सामने खड़े अजय के लग गई है जिसकी गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तथा आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#Fatehabad #AccidentalDeath #Gunshot #BreakingNews #VillageTragedy #CrimeNews #IndiaNews #NewbornCelebration #TragicIncident



.jpeg)