• Tue. Apr 21st, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News:नए साल में आगरा वासियों को बड़ी राहत, पानी-सीवर बिल पर शत प्रतिशत ब्याज माफ

Spread the love

आगरा। नए साल से शहरवासियों को नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। पानी और सीवर के बिलों में भारी छूट देने के लिए ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना आज गुरूवार से लागू हो गई है। इस योजना से नगर निगम सीमा के उपभोक्ताओं को शतप्रतिशत ब्याज माफी के साथ बड़ी राहत मिलेगी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने सभी उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

नगर निगम के सदन ने शहरवासियों पर पानी और सीवर के बिलों में ब्याज के बोझ को कम करने के लिए ओटीएस लागू करने का प्रस्ताव पारित किया था। महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि सदन के निर्णय के बाद योजना की तैयारी की गई थी और एक जनवरी 2026 से इसे लागू कर दिया गया है। योजना से बड़े पैमाने पर लोगों को राहत मिलेगी, विशेषकर उन उपभोक्ताओं को जिनके बिलों पर अधिक ब्याज जमा हो गया है। बिल समय पर न जमा होने के कारण ब्याज लगातार बढ़ता रहता था, जिससे उपभोक्ताओं पर वित्तीय दबाव बढ़ता था।

महाप्रबंधक ने बताया कि सभी जोन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ओटीएस कैम्प लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैंपों में बिल का भुगतान करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाना प्रमुख लक्ष्य है।

योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी क्षेत्रों में मुनादी की जा रही है। इसके अलावा अन्य प्रचार-प्रसार माध्यमों के जरिए भी नागरिकों को ओटीएस योजना के बारे में बताया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

महाप्रबंधक एके राजपूत स्वयं योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में लापरवाही न हो। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं को समय पर समाधान दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ओटीएस योजना के अंतर्गत, विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए कैंपों में उपभोक्ता बिलों का भुगतान कर सकते हैं और साथ ही अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान भी करवा सकते हैं। महाप्रबंधक ने सभी जिम्मेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि योजना का लाभ सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचे और किसी को भी राहत से वंचित न रखा जाए।

नागरिकों को अपील की गई है कि वे समय रहते योजना का लाभ लें और अपने बकाया बिल का भुगतान कर आर्थिक राहत प्राप्त करें।

#AgraNews #WaterBillRelief #OTSscheme #MunicipalCorporation #PublicRelief #WaterAndSewer #CivicNews #IndiaNews #AgraResidents

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *