फतेहाबाद: कस्बा फतेहाबाद में शराब पीने के आदी चिनाई मिस्त्री ने रविवार सुबह गमछे के फंदे से पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
![]() |
| घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण |
जानकारी के अनुसार, अमर सिंह, पुत्र लोटन सिंह, उम्र 80 वर्ष, राजपूत मोहल्ला, फतेहाबाद निवासी, लंबे समय से शराब के आदी थे। घर में शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।
रविवार सुबह अमर सिंह घर से निकले और फतेहाबाद रेलवे स्टेशन पार कर गढ़ी उदयराज गांव के पास पुराने ईंट भट्टे के पास लगे पापड़ी के पेड़ से लटक गए।
मौके से गुजर रहे लोगों ने यह घटना 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। परिवार ने बताया कि उन्हें कई बार शराब छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं माने। घर में मृतक की मौत की सूचना के बाद कोहराम मच गया।
![]() |
| फाइल फोटो मृतक अमर सिंह |
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Fatehabad #SuicideNews #ElderlyManSuicide #TreeHanging #UPNews #LocalNews #TragicIncident #BreakingNews


