• Tue. Sep 1st, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News: प्रधान बीपी गुर्जर दूरसंचार विभाग सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त

Spread the love

फतेहाबाद। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग ने झुमकरनपुरा गढ़ी उदयराज निवासी प्रधान बीपी गुर्जर पुत्र हाकिम सिंह को आगरा टेलीफोन सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। विभाग की निदेशक उर्वशी सांगवान द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

बीपी गुर्जर का मनोनयन सांसद राजकुमार चाहर की अनुशंसा पर किया गया है। टेलीफोन सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में वे भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाओं में सुधार से जुड़े सुझाव देंगे और क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की दूरसंचार संबंधी समस्याओं को सीधे मंत्रालय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समिति का उद्देश्य दूरसंचार सेवाओं को अधिक प्रभावी पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाना है।

उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीपी गुर्जर के समिति में शामिल होने से ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा तथा बीएसएनएल सेवाओं में गुणवत्ता सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

#BPGurjar #FatehabadNews #AgraNews #TelecomDepartment #MinistryOfCommunications #TelephoneAdvisoryCommittee #BSNL #RajkumarChahar #UPPolitics #LocalNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *