• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

फतेहाबाद न्यूज: तहसीलदार ने अवैध खनन करते हुए जेसीबी मशीन को पकड़ा ,सीज चालक फरार

Spread the love

 फतेहाबाद: थाना डौकी क्षेत्र में शुक्रवार रात अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार फतेहाबाद ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में लगी एक जेसीबी मशीन को पकड़कर सीज करा दिया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

JCB seized during illegal mining operation in Fatehabad forest area

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे तहसीलदार को सूचना मिली कि नगला बेहड़ और गुड़ा के बीच जंगल क्षेत्र में जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार और राजस्व टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की गई। टीम को देखकर खनन माफिया दो डंपर लेकर फरार हो गए।

इस दौरान जेसीबी चालक मशीन लेकर जंगल की ओर भागने लगा। तहसीलदार और राजस्व टीम ने करीब एक किलोमीटर तक जंगल में पैदल पीछा कर जेसीबी को पकड़ लिया, लेकिन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। मामले की सूचना थाना डौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को थाने ले जाकर सीज कर दिया।

तहसीलदार ने बताया कि जंगल से किए गए अवैध खनन की पैमाइश कराई जाएगी और रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जाएगी। अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

#IllegalMining #FatehabadNews #TehsildarAction #JCBSeized #MiningMafia #UPNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *