• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

फतेहाबाद न्यूज: फतेहाबाद में लापता छात्रा का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं; यमुना में स्टीमर से कई किलोमीटर सर्च, 5 टीमें जांच में लगीं

Spread the love

फतेहाबाद :फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से कक्षा 6 की 12 वर्षीय छात्रा गुरुवार सुबह स्कूल जाते समय रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। तीन दिन बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है। शुक्रवार को उसका साइकिल और स्कूल बैग स्वारा के जंगल इलाके में यमुना नदी के किनारे मिला था, जिसके बाद पुलिस ने नदी में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।

PAC divers searching Yamuna River for missing schoolgirl in Fatehabad

शनिवार को भी PAC के गोताखोरों और स्टीमर की मदद से यमुना में कई किलोमीटर तक जाल डालकर तलाशी ली गई, लेकिन देर शाम तक कुछ भी हाथ नहीं लगा। नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण खोज मुश्किल बनी हुई है।

इधर, पुलिस की पांच टीमें सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और फील्ड इनपुट के आधार पर लगातार जांच में जुटी हैं। स्थानीय जंगलों व पगडंडियों पर भी कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन 72 घंटे बीतने के बावजूद छात्रा का पता न लगना परिवार की चिंता बढ़ा रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के कई लोग भी लगातार जंगल और नदी किनारे खोज में शामिल हैं।

पुलिस को छात्रा के बैग में मिली एक कॉपी में कुछ संदिग्ध/महत्वपूर्ण नोट्स भी मिले हैं, जिसके आधार पर एक अलग एंगल से भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उसके स्कूल के बच्चों, सहपाठियों और मित्रों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आखिरी समय की गतिविधियों का पता चल सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुमशुदगी, अपहरण, दुर्घटना सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और बच्ची को जल्द से जल्द खोजने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।

#Fatehabad #MissingGirl #YamunaRiver #SchoolgirlDisappearance #PACDivers #PoliceInvestigation #BreakingNews #UPNews #IndiaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *