• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

आगरा न्यूज :SIR गहन पुनरीक्षण हेतु सुपरवाइजर व BLO को दिया गया विशेष प्रशिक्षण,बताए तौर तरीके

Spread the love

आगरा: एत्मादपुर क्षेत्र के बूथ लेवल सुपरवाइजरों, बीएलओ और बूथ लेवल एजेंटों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सूरसदन सभागार में दिया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (नगर) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने की।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन प्रक्रिया की नींव है, ऐसे में हर अधिकारी का कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित होना चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ने बीएलओ सुपरवाइजरों को लगातार होने वाले चुनावी कार्यों की निगरानी, कर्तव्यों, दायित्वों और गणना प्रपत्र भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई। अधिकारियों को बताया गया कि गणना पत्रों का वितरण और प्राप्ति कैसे दर्ज की जाए, और उन्हें बीएलओ ऐप पर ऑनलाइन कैसे फीड किया जाए।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने गणना प्रपत्रों की तकनीकी बारीकियों और सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण में बीएलओ और सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्वाचन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सूरसदन सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में सुपरवाइजरों और बीएलओ ने उपस्थित होकर पूरे सत्र का अभ्यास किया। कार्यक्रम में देवेन्द्र प्रताप सिंह (तहसीलदार एत्मादपुर), विजय कुमार अग्रवाल (खण्ड विकास अधिकारी), हरीलाल चौधरी (नायब तहसीलदार एत्मादपुर), धर्मराज सरोज (खण्ड शिक्षा अधिकारी खन्दौली) और महेन्द्र सिंह (खण्ड शिक्षा अधिकारी एत्मादपुर) उपस्थित रहे।

#SIRTraining #BLOTraining #ElectionRevision #VoterListUpdate #AgraNews #SupervisorTraining #ElectionCommission #BLOApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *