• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News: डौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद

Spread the love

फतेहाबाद। बुधवार को थाना डौकी पुलिस में चेकिंग के दौरान मोबाइल चोर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Douki police arrest mobile phone thief in Fatehabad during routine checking
पुलिस गिरफ्त में आरोपी


थानाध्यक्ष डौकी योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन में एसीपी फतेहाबाद के नेतृत्व में चोरी, लूट,डकैती, इनामिया जैसी घटनाओं में संलिप्त और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु बुधवार को पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति वाजिदपुर अंडरपास के नीचे खड़ा है, जिसके पास चोरी के मोबाइल है जो कि किसी को बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू पुत्र गिर्राज सिंह निवासी खंडेर थाना फतेहाबाद को वाजिदपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। जिसके संबंध में थाना डौकी पर मुकदमा दर्ज है। वहीं पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि यह मोबाइल फोन रास्ते में टेंपो में बैठे सवारियों आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर आने जाने वाले लोगों की जेब से चोरी किए गए थे। जिन्हें रास्ते में चलते लोगों को बेचने के लिए यहां आया था, तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष डौकी योगेश कुमार उपनिरीक्षक धनेश कुमार,हेड कांस्टेबल राजीव पाराशर, कांस्टेबल सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।


#FatehabadNews #DoukiPolice #MobileTheft #StolenPhoneRecovered #CrimeNewsIndia #PoliceAction #ArrestInFatehabad #SafetyAlert

Bateshwar News: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने यमुना में लगाई छलांग, मंदिर के महंत व नाविकों ने बचाई जान
Fatehabad crime news:लोहिया कोल्ड स्टोरेज के पास किन्नरों से दस हजार रुपये और मोबाइल लूटे
Fatehabad News:पैंतीखेडा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर विधायक मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *